देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 21 बार पढ़ी गई

US में कैलिफोर्निया पुलिस नहीं ले सकेगी कुत्तों की मदद:अश्वेतों की गिरफ्तारी में भेदभाव का आरोप; सर्च ऑपरेशन में इस्तेमाल पर रोक नहीं

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की पुलिस अब अरेस्ट या क्राउड कंट्रोल में अपने डॉग स्क्वॉड की मदद नहीं ले सकेगी। यहां की असैंबली ने एक बिल पास किया है।

Abhishek Raghuvanshi23 मार्च 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की पुलिस अब अरेस्ट या क्राउड कंट्रोल में अपने डॉग स्क्वॉड की मदद नहीं ले सकेगी। यहां की असैंबली ने एक बिल पास किया है। इसमें कहा गया है कि पुलिस अश्वेतों या दूसरे देशों के नागरिकों की गिरफ्तारी के दौरान डॉग स्क्वॉड का गलत इस्तेमाल करती है।

बिल के मुताबिक- क्राउड कंट्रोल के दौरान भी इस डॉग यूनिट का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, बिल में कुछ मामलों में पुलिस को इस यूनिट के उपयोग का अधिकार जरूर दिया गया है।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
पुलिस चाहे तो पहले की तरह एक्सप्लोसिव्स का पता लगाने और ड्रग्स की सर्च में डॉग यूनिट का इस्तेमाल कर सकती है।पुलिस ने जिन केसेस में इस यूनिट का इस्तेमाल किया उनमें 67.5% आरोपियों को गंभीर जख्म आए और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा।

बाइडेन की पार्टी ही लाई थी बिल

  • असैंबली में यह बिल जो बाइडेन की डेमोक्रेट पार्टी के मेंबर कोरी जैक्सन और ऐश कालरा ने पेश किया। इन मेंबर्स ने कहा- अगर पुलिस चाहे तो पहले की तरह एक्सप्लोसिव्स का पता लगाने और ड्रग्स की सर्च में डॉग यूनिट का इस्तेमाल कर सकती है। लेकिन, कई मौकों पर हमने यह महसूस किया है कि पुलिस अश्वेतों के खिलाफ रंगभेद के कदम के तौर पर इनका इस्तेमाल करती है।
  • मेंबर्स ने कहा- पुलिस के यह तौर तरीके सीधे तौर पर जुल्म कहे जा सकते हैं, खास तौर पर अश्वेत अमेरिकियों के खिलाफ इस तरह के जुल्म किए जाते हैं। पहले लोगों को गुलाम बनाने के लिए भी यह होता था। इसे अमेरिका का काला इतिहास कहा जाता है। आज क्यों इस तरह की यूनिट का इस्तेमाल किया जाता है। इसे फौरन बंद किया जाना जरूरी है।
  • खास बात यह है कि कैलिफोर्निया श्वेत लोगों ने भी इस बिल का स्वागत किया है। जनरल सिटीजन नाम के एक संगठन ने कहा- इंसान तो इंसान है। रंग और नस्ल का भेद भी उसने ही पैदा किया है। हम जितनी जल्दी इस गलती को सुधार लें, उतना अच्छा होगा।

कई बार काट लेते थे कुत्ते

  • कैलिफोर्निया में इस तरह की कई शिकायतें मौजूद हैं, जब पुलिस ने अपराधियों और खास तौर पर अश्वेत आरोपियों के खिलाफ डॉग स्क्वॉड का इस्तेमाल किया और इससे लोगों में गुस्सा भड़का।
  • असैंबली की एक मेंबर कैथरीन ने कहा- कई मौकों पर हमने देखा कि पुलिस ने जिन आरोपियों के खिलाफ डॉग्स का इस्तेमाल किया, उन्हें इन डॉग्स ने गंभीर जख्म दिए। खास तौर पर अश्वेतों के खिलाफ तो यह कई साल से चल रहा है।
  • पुलिस रिकॉर्ड की ही बात करें तो पुलिस ने जिन केसेस में इस यूनिट का इस्तेमाल किया उनमें 67.5% आरोपियों को गंभीर जख्म आए और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। दूसरे मामलों में यह आंकड़ा महज 22% ही रहा।
ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑