इजराइली PM को अब सुप्रीम कोर्ट भी नहीं हटा सकेगा:नेतन्याहू के खिलाफ करप्शन केस में फैसले से पहले बिल पास, विपक्ष बोला- तानाशाही
इजराइल में गुरुवार को सरकार ने एक नया बिल पास किया। इसके तहत अब सुप्रीम कोर्ट भी प्रधानमंत्री को पद से नहीं हटा सकेगा।
इजराइल में गुरुवार को सरकार ने एक नया बिल पास किया। इसके तहत अब सुप्रीम कोर्ट भी प्रधानमंत्री को पद से नहीं हटा सकेगा। प्रधानमंत्री के फिजिकली या मेंटली अनफिट होने पर सिर्फ सरकार ही उन्हें अयोग्य घोषित करके अस्थायी तौर पर हटा सकती है। इसके लिए भी तीन-चौथाई सांसदों का समर्थन जरूरी होगा।
इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री संसद को जानकारी देकर खुद इस्तीफा दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें दो-तिहाई सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। इजराइल की संसद में लंबी बहस के बाद ये बिल 61-47 वोटों के अंतर से पारित हुआ।
PM नेतन्याहू पर चल रहे हैं 3 करप्शन केस
विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया कि ये कानून PM बेंजामिन नेतन्याहू को बचाने के लिए बनाया गया है। दरअसल नेतन्याहू के ऊपर 3 करप्शन केस चल रहे हैं। इनमें रिश्वत लेने, अपने खास लोगों से महंगे तोहफे लेने और मीडिया कंपनियों से सरकार के पक्ष में खबरें दिखाने की डील करने के आरोप हैं। इसके अलावा इजराइल में ज्युडीशियल रिफॉर्म को लेकर भी नेतन्याहू सरकार संकट में है।
ज्यूडीशियल रिफॉर्म बिल पर घिरी सरकार
ज्युडीशियल रिफॉर्म बिल के तहत संसद को SC के फैसलों को पलटने का अधिकार मिल जाएगा। इसे लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। 2020 के एग्रीमेंट के तहत नेतन्याहू खुद इस बिल से जुड़े कामों में इनवॉल्व नहीं हो सकते हैं। इस बिल के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए फरवरी में अटॉर्नी जनरल बहराव मियारा ने नेतन्याहू को पद से हटाने के संकेत दिए थे।
खुद को जेल जाने से बचा रहे नेतन्याहू
विपक्षी पार्टी के लीडर येर लापिद ने कहा- सरकार ने चोरों की तरह रात में बिल पास कराया है। इससे साबित होता है कि नेतन्याहू को जनता से नहीं बल्कि सिर्फ खुद से मतलब है। हम हाईकोर्ट में इसके खिलाफ पिटीशन लगाएंगे। इजराइल में लोकतंत्र है। हम इसे नेतन्याहू की तानाशाही में नहीं बदलने देंगे। वहीं लेबर लीडर मेरव मिखेली ने कहा- ये कानून सिर्फ नेतन्याहू को जेल जाने से बचाने के लिए बनाया गया है। हम इसके खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।
मंत्रियों से जुड़े फैसलों में दखल नहीं दे पाएगी अदालत
टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, नेतन्याहू सरकार एक और बिल लाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत अदालत सरकार में मिनिस्टर बनाने या हटाने में कोई दखल नहीं दे पाएगी। दरअसल, इजराइल की अटॉर्नी जनरल बहराव मियारा ने जनवरी में नेतन्याहू को अपने खास मंत्री आर्ये डेरी को पद से हटाने के लिए मजबूर किया था। उन पर कई आर्थिक अपराधों को लेकर हाईकोर्ट में केस चल रहा था। नए बिल के बाद नेतन्याहू सरकार में डेरी की वापसी मुमकिन हो जाएगी।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले


