दुनिया
21 बार पढ़ी गई
US में कैलिफोर्निया पुलिस नहीं ले सकेगी कुत्तों की मदद:अश्वेतों की गिरफ्तारी में भेदभाव का आरोप; सर्च ऑपरेशन में इस्तेमाल पर रोक नहीं
अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की पुलिस अब अरेस्ट या क्राउड कंट्रोल में अपने डॉग स्क्वॉड की मदद नहीं ले सकेगी। यहां की असैंबली ने एक बिल पास किया है।
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की पुलिस अब अरेस्ट या क्राउड कंट्रोल में अपने डॉग स्क्वॉड की मदद नहीं ले सकेगी। यहां की असैंबली ने एक बिल पास किया है। इसमें कहा गया है कि पुलिस अश्वेतों या दूसरे देशों के नागरिकों की गिरफ्तारी के दौरान डॉग स्क्वॉड का गलत इस्तेमाल करती है।
बिल के मुताबिक- क्राउड कंट्रोल के दौरान भी इस डॉग यूनिट का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, बिल में कुछ मामलों में पुलिस को इस यूनिट के उपयोग का अधिकार जरूर दिया गया है।
बाइडेन की पार्टी ही लाई थी बिल
- असैंबली में यह बिल जो बाइडेन की डेमोक्रेट पार्टी के मेंबर कोरी जैक्सन और ऐश कालरा ने पेश किया। इन मेंबर्स ने कहा- अगर पुलिस चाहे तो पहले की तरह एक्सप्लोसिव्स का पता लगाने और ड्रग्स की सर्च में डॉग यूनिट का इस्तेमाल कर सकती है। लेकिन, कई मौकों पर हमने यह महसूस किया है कि पुलिस अश्वेतों के खिलाफ रंगभेद के कदम के तौर पर इनका इस्तेमाल करती है।
- मेंबर्स ने कहा- पुलिस के यह तौर तरीके सीधे तौर पर जुल्म कहे जा सकते हैं, खास तौर पर अश्वेत अमेरिकियों के खिलाफ इस तरह के जुल्म किए जाते हैं। पहले लोगों को गुलाम बनाने के लिए भी यह होता था। इसे अमेरिका का काला इतिहास कहा जाता है। आज क्यों इस तरह की यूनिट का इस्तेमाल किया जाता है। इसे फौरन बंद किया जाना जरूरी है।
- खास बात यह है कि कैलिफोर्निया श्वेत लोगों ने भी इस बिल का स्वागत किया है। जनरल सिटीजन नाम के एक संगठन ने कहा- इंसान तो इंसान है। रंग और नस्ल का भेद भी उसने ही पैदा किया है। हम जितनी जल्दी इस गलती को सुधार लें, उतना अच्छा होगा।
कई बार काट लेते थे कुत्ते
- कैलिफोर्निया में इस तरह की कई शिकायतें मौजूद हैं, जब पुलिस ने अपराधियों और खास तौर पर अश्वेत आरोपियों के खिलाफ डॉग स्क्वॉड का इस्तेमाल किया और इससे लोगों में गुस्सा भड़का।
- असैंबली की एक मेंबर कैथरीन ने कहा- कई मौकों पर हमने देखा कि पुलिस ने जिन आरोपियों के खिलाफ डॉग्स का इस्तेमाल किया, उन्हें इन डॉग्स ने गंभीर जख्म दिए। खास तौर पर अश्वेतों के खिलाफ तो यह कई साल से चल रहा है।
- पुलिस रिकॉर्ड की ही बात करें तो पुलिस ने जिन केसेस में इस यूनिट का इस्तेमाल किया उनमें 67.5% आरोपियों को गंभीर जख्म आए और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। दूसरे मामलों में यह आंकड़ा महज 22% ही रहा।
ePaper
आज का अंक
23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
