यूक्रेन पहुंचकर जेलेंस्की से मिले जापान के PM:जंग में तबाह इंडस्ट्रीज के लिए चार हजार करोड़ रुपए की मदद, G-7 समिट का भी न्योता
जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा मंगलवार को यूक्रेन दौरे पर थे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। किशिदा ने रूस-यूक्रेन जंग में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा मंगलवार को यूक्रेन दौरे पर थे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। किशिदा ने रूस-यूक्रेन जंग में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वो कीव के पास स्थित बूचा शहर भी पहुंचे। यहां के नरसंहार में रूसी सैनिक पर 410 आम नागरिकों की हत्या करने का आरोप है।
जॉइंट न्यूज कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए किशिदा ने यूक्रेन को 470 मिलियन डॉलर (3 हजार 884 करोड़ रुपए) की मदद देने की घोषणा की है। इन पैसों का इस्तेमाल यूक्रेन के एनर्जी सेक्टर और बाकी इंडस्ट्रीज के डेवलपमेंट में होगा। इसके अलावा जापान ने NATO ट्रस्ट फंड से यूक्रेन को गैर-घातक हथियार खरीदने के लिए 30 मिलियन डॉलर (248 करोड़ रुपए) देने की घोषणा की है।
किशिदा का दौरा दोनों देशों की दोस्ती का प्रतीक
किशिदा ने कहा- जापान यूक्रेन के साथ खड़ा है और हम उन्हें समर्थन देते रहेंगे। एक साल पहले बूचा में मारे गए निर्दोष नागरिकों को देख दुनिया सकते में थी। आज मैं जब इन जगहों पर जा रहा हूं तो मुझे इस अत्याचार पर गुस्सा आ रहा है। जेलेंस्की ने कहा- किशिदा अंतरराष्ट्रीय लेवल पर शांति बनाए रखने के लिए एक पावरफुल डिफेंडर हैं। उनका ये दौरा जापान और यूक्रेन की दोस्ती का प्रतीक है।
G-7 समिट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे जेलेंस्की
जापान मई में हिरोशिमा में G-7 समिट होस्ट करने वाला है। PM किशिदा ने इस समिट के लिए जेलेंस्की को न्योता दिया। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इसे स्वीकार करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल होने का आश्वासन दिया। ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई जापानी प्रधानमंत्री ने जंग में शामिल किसी देश का दौरा किया हो। इसके साथ ही ये G7 ग्रुप के चेयरमैन के तौर पर भी किसी एशियाई देश के नेता की पहली विजिट रही।
US-यूरोप के साथ रूस पर कई प्रतिबंध लगा चुका है जापान
जापान टाइम्स के मुताबिक, भारत से निकलने के बाद किशिदा पहले स्टेट प्लेन से पोलैंड पहुंचे। यहां से वो ट्रेन के जरिए यूक्रेन पहुंचे। किशिदा ने इससे पहले जनवरी में जेलेंस्की से फोन पर बात की थी। तब यूक्रेनी राष्ट्रपति ने उन्हें कीव आने का न्योता दिया था। जापान पहले भी कई बार रूस के यूक्रेन पर हमले को लेकर विरोध जता चुका है। इसके अलावा जापान ने जंग को लेकर रूस पर प्रतिबंध लगाने और यूक्रेन को मानवीय और आर्थिक सहायता देने में भी अमेरिका और यूरोपीय देशों का साथ दिया था।
जापान ने अब तक यूक्रेन को 7 अरब डॉलर की मदद दी
जापान अब तक यूक्रेन को 7 अरब डॉलर की मदद दे चुका है। इसके अलावा उसने जंग में मदद के लिए यूक्रेन को कई गैर-लड़ाकू मिलिट्री इक्विपमेंट जैसे हेलमेट, बुलेट-प्रूफ जैकेट, ड्रोन्स और लोगों की जरूरत का सामान भी दिया है। साथ ही जापान ने यूक्रेन से आए करीब 2 हजार लोगों को भी शरण दी है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
