किम का मिसाइल टेस्ट, UNSC में हंगामा:रूस-चीन बोले- तानाशाह को भड़का रहा अमेरिका, US का जवाब- दोनों देश नॉर्थ कोरिया को बचा रहे
नॉर्थ कोरिया की मिसाइल टेस्टिंग को लेकर हुई बैठक में चीन, रूस और अमेरिका ने एक-दूसरे पर तानाशाह किम को उकसाने का आरोप लगाया।
यूनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल(UNSC) की मीटिंग में सोमवार को चीन, रूस और अमेरिका आमने-सामने नजर आए। नॉर्थ कोरिया की मिसाइल टेस्टिंग को लेकर हुई बैठक में रूस-चीन ने अमेरिका पर किम जोंग को भड़काने का आरोप लगाया। वहीं अमेरिका ने रूस-चीन पर नॉर्थ कोरिया को प्रतिबंधों से बचाकर उसका हौसला बढ़ाने का जिम्मेदार ठहराया।
दरअसल, 16 मार्च को नॉर्थ कोरिया ने सबसे बड़ी ह्वासोंग-17 इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की थी। जिसके बाद UNSC की 15 सदस्यीय काउंसिल ने मीटिंग बुलाई। नॉर्थ कोरिया पर 2006 से UN ने मिसाइल और न्यूक्लियर प्रोग्राम्स को लेकर प्रतिबंध लगा रखे हैं।
‘हम नॉर्थ कोरिया के खिलाफ काम नहीं कर रहे’
मीटिंग के दौरान चीन-रूस ने अमेरिका और साउथ कोरिया पर जॉइंट मिलिट्री ड्रिल करके नॉर्थ कोरिया को उकसाने का आरोप लगाया है। दोनों देशों के डिप्टी एंबेसडर ने जॉइंट मिलिट्री ड्रिल के डिफेंसिव होने पर सवाल उठाते इसे बढ़ते तनाव का जिम्मेदार ठहराया। वहीं अमेरिकी एंबेसडर लिंडा ग्रीनफील्ड ने कहा- ये मिलिट्री ड्रिल्स जनरल रूटीन का हिस्सा थीं। अलग-अलग देश साथ मिलकर ऐसी ट्रेनिंग करते रहते हैं। ये पूरी तरह से डिफेंसिव थी। हम नॉर्थ कोरिया के खिलाफ काम नहीं कर रहे हैं।
‘किम के मिसाइल टेस्ट से AUKUS की तुलना न करें’
इसके अलावा रूस-चीन ने अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच AUKUS डील को लेकर भी परमाणु चिंताएं व्यक्त कीं। इस डील के तहत ऑस्ट्रेलिया ब्रिटेन की मदद और अमेरिका की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके सबमरीन बनाएगा। अमेरिका और ब्रिटेन ने डील को लेकर सभी आरोप खारिज कर दिए। दोनों देशों ने बताया कि ये डील न्यूक्लियर वेपन ट्रीटी का उल्लंघन नहीं करती है। वहीं नॉर्थ कोरिया के अवैध परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम UNSC के कई प्रस्तावों का उल्लंघन करते हैं और इसकी तुलना AUKUS डील से नहीं की जानी चाहिए।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले

