पुतिन से मिलने आज मॉस्को पहुंचेंगे जिनपिंग:दोनों लीडर्स के बीच रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होगी; चीनी राष्ट्रपति जंग रुकवाने की कोशिश करेंगे
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो दिवसीय दौरे पर आज मॉस्को पहुंचेंगे। यहां वो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात करेंगे। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद जिनपिंग पहली बार मॉस्को जा रहे हैं।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो दिवसीय दौरे पर आज मॉस्को पहुंचेंगे। यहां वो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात करेंगे। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद जिनपिंग पहली बार मॉस्को जा रहे हैं। दोनों लीडर्स की नजदीकियां कई मतभेदों के बावजूद गहरी है।
जंग छिड़ने के बाद चीन, रूस के साथ खड़ा नजर आया। जब अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाए तो चीन ने US के इस कदम का विरोध किया और इसे आग में घी डालने वाला कदम बताया था। इसके अलावा रूस की तरह चीन भी नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी (NATO) के विस्तार पर आपत्ति जता चुका है।
अब सवाल उठता है कि जिनपिंग के मॉस्को जाने का मकसद क्या है? क्या वो जंग खत्म करवाना चाहते हैं? जवाब है- जिनपिंग ग्लोबल लीडर बनने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी कोशिश ये है कि जंग भले ही खत्म न हो, कम से कम पुतिन और जेलेंस्की को सीजफायर पर राजी करा लें। इसके बाद डिप्लोमैटिक चैनल्स खुल जाएंगे और चीन ग्लोबल लीडर कहलाने लगेगा।

सितंबर 2022 में समरकंद में हुई SCO बैठक में शी जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात हुई थी।
बाइलैटरल डॉक्यूमेंट पर साइन करेंगे
रूसी अधिकारियों के मुताबिक, दोनों लीडर्स रूस और चीन के बीच व्यापक और रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में रूसी-चीनी सहयोग को गहरा करने पर भी बातचीत होगी। इसके अलावा जिनपिंग और पुतिन एक अहम बाइलैटरल डॉक्यूमेंट पर साइन करेंगे। इस डॉक्यूमेंट से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई।
तीन महीने पहले दोनों नेताओं ने फोन पर बात की थी
30 दिसंबर 2022 को शी जिनपिंग और व्लादिमिर पुतिन की 8 मिनट तक वीडियो कॉल पर बात हुई थी। इस दौरान पुतिन ने दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने को कहा था। इस पर शी जिनपिंग ने कहा था कि दुनिया में जारी मुश्किल हालात के बीच चीन रूस को रणनीतिक सहयोग देने के लिए तैयार है।
‘नो लिमिट’ समझौते ने दोनों देशों को बनाया पक्का साझेदार
यूक्रेन में जंग शुरू करने के बाद दोनों देशों ने ‘नो लिमिट’ रणनीतिक साझेदारी साइन की थी। यूरोपियन देशों की पाबंदी के बाद चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद दो बढ़ा दिया है। इसके बदले में रूस भी ताइवान के मामले पर चीन का साथ दे रहा है। चीन हमेशा से ताइवान को अपना हिस्सा बताते आया है। वहीं, पुतिन ने भी ताइवान को चीन का अभिन्न हिस्सा माना है।
विंटर ओलंपिक्स के दौरान बीजिंग पहुंचे थे पुतिन
4 फरवरी 2022 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन विंटर ओलिंपिक्स की इनॉगरेशन सेरेमनी के लिए बीजिंग पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था कि रूस ‘वन चाइना पॉलिसी’ का समर्थन करता है। दोनों देशों ने एक दूसरे के हितों की रक्षा के लिए सहयोग की बात भी कही थी। इसमें उनकी संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और घरेलू मामलों में किसी अन्य देश का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं करना शामिल है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले