अगले महीने भारत आ सकते हैं नेपाल के PM प्रचंड:दौरे से पहले संसद में अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे
नेपाल के नए प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ भारत के साथ संबंधों में और मजबूती के संकेत दे रहे हैं।
नेपाल के नए प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ भारत के साथ संबंधों में और मजबूती के संकेत दे रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में प्रधानमंत्री का पद संभालने वाले प्रचंड ने इस बार नेपाली PM की पहले विदेश दौरे पर भारत आने की परंपरा को कायम रखने का फैसला किया है। प्रचंड के पूर्ववर्ती PM शेर बहादुर देउबा और केपी शर्मा ओली भी पद संभालने के बाद परंपरा काे निभाते हुए अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आए थे।
संभावना है कि प्रचंड अप्रैल के दूसरे हफ्ते में भारत दौरे पर आएंगे। इसके लिए प्रचंड ने चीन की ओर से 28 मार्च को हेनान में होने वाली बोआओ फोरम की बैठक से किनारा करने का मानस बनाया है। 2008 में जब प्रचंड पहली बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने थे, वे अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत नहीं जाकर चीन गए थे। उस वक्त उन्होंने चीन में हुए ओलिंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में शिरकत की थी।
प्रधानमंत्री प्रचंड के भारत के प्रति रुख में आई इस ‘नरमी’ के दो बड़े कारण
1 सत्ता में लंबी पारी के लिए भारत की ओर से नाराजगी मोल नहीं लेना चाहते
नेपाल के राजनीतिक विश्लेषक कमल देव भट्टाराई ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि प्रचंड जानते हैं कि यदि उन्हें लंबे समय तक बतौर प्रधानमंत्री सत्ता में रहना है तो वे भारत की नाराजगी मोल नहीं ले सकते हैं। चीन से पहले भारत की यात्रा पर जाकर प्रचंड ये स्पष्ट रूप से संदेश देना चाहते हैं कि वे कतई चीन के समर्थक नहीं हैं और भारत के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। भट्टाराई का कहना है कि प्रचंड जैसे कम्युनिस्ट नेता के नेतृत्व वाली सरकार को चीन समर्थक के रूप में देखा जाए, लेकिन प्रचंड की इस बार की सरकार इस बार काफी हद तक प्रो इंडिया और प्रो वेस्ट है।
2 अब भारत समर्थक नेपाली कांग्रेस के साथ गठबंधन, इसलिए झुकाव बढ़ा
प्रचंड ने दो महीने पहले केपी शर्मा ओली के साथ बने कम्युनिस्ट पार्टियों के गठबंधन को तोड़ दिया था। हाल के राष्ट्रपति चुनाव में दहल की पार्टी ने नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार रामचंद्र पौडेल को समर्थन दिया था। प्रचंड की पार्टी और नेपाली कांग्रेस ने ओली की ओर से खड़े किए गए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुवास नेम्बांग को हरा दिया था।
इसी घटना के बाद प्रचंड ने ओली के साथ गठबंधन तोड़कर नेपाली कांग्रेस के साथ नाता जोड़ लिया है। अब सत्ता में प्रचंड की पार्टी की अहम सहयोगी नेपाली कांग्रेस पार्टी हमेशा से भारत समर्थक रही है। प्रचंड को अपने गठबंधन की अहम सहयोगी नेपाली कांग्रेस को ये जताना है कि वे भारत को विशेष तरजीह देते हैं। इसलिए भारत की पहली यात्रा कर संबंध मजबूत करेंगे।
भारत यात्रा से पहले संसद में शक्ति प्रदर्शन और अपनी कैबिनेट का विस्तार भी करेंगे
प्रधानमंत्री प्रचंड को अप्रैल में भारत यात्रा से पहले संसद में शक्ति प्रदर्शन (फ्लोर टेस्ट) और कैबिनेट का विस्तार करना है। 275 सांसदों वाली संसद में नेपाली कांग्रेस के 89 सांसदों सहित प्रचंड के पास अन्य छोटी पार्टियों के 140 सांसदों का स्पष्ट समर्थन हासिल है।
जानकारों का कहना है कि फ्लोर टेस्ट में प्रचंड 140 के वर्तमान आंकड़े से ज्यादा समर्थन हासिल कर सकते हैं। जबकि विपक्षी केपी शर्मा ओली और उनके गठबंधन की पार्टियों के पास 95 सांसद ही हैं। सूत्रों के अनुसार प्रचंड कैबिनेट में नेपाली कांग्रेस को विदेश मंत्री का अहम पद भी सौंपने वाले हैं।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
