रूस, चीन, ईरान की जॉइंट नेवल एक्सरसाइज:ओमान की खाड़ी में 19 मार्च तक चलेगा अभ्यास, अमेरिका ने कहा- ड्रिल पर हमारी नजर
सिक्योरिटी बॉन्ड-2023 के तहत तीनों देशों के बीच नेवल एक्सरसाइज चल रही है। रूस, चीन और ईरान गल्फ ऑफ ओमान में जॉइंट नेवल एक्सरसाइज कर रहे हैं।
रूस, चीन और ईरान गल्फ ऑफ ओमान में जॉइंट नेवल एक्सरसाइज कर रहे हैं। 15-19 मार्च तक चलने वाली इस एक्सरसाइज को लेकर चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा- ये अभ्यास तीनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने का काम करेगा। साथ ही इससे इलाके में शांति और स्थिरता बनाने में भी मदद मिलेगी।
चीन ने कहा कि सिक्योरिटी बॉन्ड-2023 के तहत कई दूसरे देश भी जॉइंट एक्सरसाइज में शामिल होंगे। हालांकि, इसमें किसी देश का नाम सामने नहीं आया है। गल्फ ऑफ ओमान के किनारे ईरान, पाकिस्तान, ओमान और UAE के तट हैं जो पर्शियन गल्फ के बिल्कुल नजदीक है।
गैर-लड़ाकू अभियानों पर फोकस
इस जॉइंट एकसरसाइज का मेन फोकस सर्च-रेस्क्यू मिशन के साथ गैर-लड़ाकू अभियानों पर रहेगा। अभ्यास के लिए चीन ने अपने गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर नाननिंग को भेजा है। चीन का एकमात्र नौसैनिक घाट वाले फॉरेन मिलिट्री बेस अफ्रीका के जिबूती देश में मौजूद है जो गल्फ ऑफ ओमान के पास है।
अमेरिका ने कहा- ये चिंता का विषय नहीं
वहीं इस नौसैनिक अभ्यास को लेकर अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा- हम इस एक्सरसाइज पर नजर बनाए हुए हैं। इस अभ्यास से अमेरिका या सहयोगी देशों को कोई खतरा नहीं होना चाहिए। ये चिंता का विषय नहीं है। रूस और चीन पहले भी कई बार जॉइंट ट्रेनिंग कर चुके हैं।
2019 में भी की थी जॉइंट एक्सरसाइज
इससे पहले ईरान, चीन और रूस ने 2019 में भी नौसैनिक अभ्यास किया था। गल्फ ऑफ ओमान में ये एक्सरसाइज 4 दिन तक चली थी। अभ्यास को लेकर ईरान के वरिष्ठ सैन्य कमांडर गुलाम रजा तहानी ने कहा था कि इसका मकसद दुनिया को ये मैसेज देना है कि ईरान को अलग-थलग नहीं किया जा सकता है। अमेरिका ने मई 2018 में ईरान के साथ परमाणु समझौते से खुद को अलग कर लिया था।
चीन-अमेरिका में लगातार बढ़ रहा तनाव
दूसरी तरफ, रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद अमेरिका और चीन के बीच भी तनाव लगातार बढ़ रहा है। अमेरिका ने कई बार रूस-चीन की बढ़ती नजदीकी का विरोध किया है। वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन और ईरान के साथ राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संबंधों को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध भी लगाएं हैं, जिसको चीन ने वापस लेने की बात कही थी। वहीं अमेरिका में दिखे स्पाई बैलून को लेकर भी US-चीन में तनाव बढ़ गया था।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
