COVID-19: इंडियन बैंक की नई पहल, नौकरीपेशा को देगी 2 लाख रुपये तक लोन
वेतनभोगी को 20 गुणा तक लोन कोरोना वायरस (Coronavirus) फैलने के बीच सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक (Indian Bank) ने बुधवार को बड़े उद्योगों, छोटे उद्योगों, खुदरा ग्राहकों, पेंशनभोगियों और स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लिये अतिरिक्त फंडिंग की सुविधा घोषित की है.
वेतनभोगी को 20 गुणा तक लोन
कोरोना वायरस (Coronavirus) फैलने के बीच सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक (Indian Bank) ने बुधवार को बड़े उद्योगों, छोटे उद्योगों, खुदरा ग्राहकों, पेंशनभोगियों और स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लिये अतिरिक्त फंडिंग की सुविधा घोषित की है.
इंडियन बैंक ने यहां जारी एक वक्तव्य में कहा है, इंडिया- कोविड इमर्जेंसी क्रेडिट लाइन (IND- COVID Emergency Credit Line) के तहत कार्यशाील पूंजीसीमा के 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त वित्तपोषण सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी. इसमें कोष और गैर-कोष दोनों तरह की सीमा को आधार माना जायेगा. हालांकि, अतिरिक्त सुविधा में ज्यादा से ज्यादा 100 करोड़ रुपये तक उपलब्ध कराये जायेंगे. इस लोन की समयावधि 36 माह होगी जिसपर शुरुआती छह माह तक की रोक अवधि शामिल होगी. इस कर्ज पर एक साल की सीमा लागत आधारित ब्याज दर लागू होगी. बैंक ने कहा है कि वह बड़े उद्योग समूहों और मध्यम उद्यमों को इस कर्ज की पेशकश कर रहा है जो कि कर्जदारों की मानक श्रेणी में शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: 10 करोड़ों लोगों के खाते में पैसे डालेगी सरकार, इस हफ्ते के अंत में हो सकती है घोषणा
वेतनभोगी को 20 गुणा तक लोनबैंक ने कहा है कि वह वेतनभोगी तबके को भी उनके ताजा मासिक सकल वेतन के 20 गुणा तक लोन की पेशकश कर रहा है. इसमें अधिकतम 2 लाख रुपये तक की राशि उपलब्ध कराई जायेगी ताकि उनके आवश्यक चिकित्सा और दूसरे खर्चों को पूरा किया जा सके. इसी प्रकार बैंक ने पेंशनरों को भी उनकी मासिक पेंशन के 15 गुणा तक कर्ज उपलब्ध कराने की पेशकश की है. इसमें भी 2 लाख रुपये की अधिकतम राशि उपलब्ध कराई जायेगी. हर कर्ज की वापसी 60 माह में करनी होगी.
बैंक ने कहा है कि वह एमएसएमई ग्राहकों को उनकी कोष आधारित कार्यशील पूंजी सीमा के 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त कर्ज उपलब्ध करायेगा जिसमें अधिकतम 50 लाख रुपये तक की सीमा होगी और कर्ज लौटने की अवधि 60 माह होगी. इसी प्रकार स्वयं सहायता समूहों को भी एक लाख रुपये प्रति समूह का कर्ज दिया जायेगा. इस कर्ज को छह माह की रोक के बाद 36 माह में लौटाना होगा.
ये भी पढ़ें:
LPG रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर IOC का बयान, ग्राहकों के लिए उठाए बड़े कदम
कैबिनेट का बड़ा फैसला! 80 करोड़ लोगों को मिलेगा 2 रुपये किलो गेहूं, 3 रुपये किलो चावल
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 25, 2020, 8:44 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshखातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल 6 घंटे पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 7 घंटे पहले
Lifestyleनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आराम 10 घंटे पहले
TechnologyApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट किया 10 घंटे पहले
TechnologyFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’ 10 घंटे पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षा 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणा 10 घंटे पहले
SportsBayern Munich ने Atlético Madrid को हराया, Lennart Karl ने पहला गोल 12 घंटे पहले
Sportsब्रूनो फर्नांडेज़ ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैनेजर पर झूठी रिपोर्टों पर हमला किया 12 घंटे पहले
Health & Fitnessमल्टी-कैंसर रक्त परीक्षण जल्द ही कुछ GP सर्जरी में उपलब्ध 12 घंटे पहले
Technologyगूगल ने स्कूलों में एआई हटाने पर राजनीतिक विरोध का सामना किया 14 घंटे पहले
Technologyस्नातक AI पर केंद्रित, पर पेशेवर ज्ञान कम 15 घंटे पहले
LifestyleSony WH-1000XM6 हेडफ़ोन पर $80 से अधिक की छूट 16 घंटे पहले
Lifestyleमिमी और रूबेन ने घर में चूहों को लाया, यादगार घटना 17 घंटे पहले
BusinessStrand Bookstore को $1.5 मिलियन का निपटारा, Wyden पत्नी के PPP ऋण से जुड़ा 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 1 दिन पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगी 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आय 1 दिन पहले
LifestyleApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किए 1 दिन पहले
Lifestyleशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तान 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहले
India NewsGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शव 1 दिन पहले