देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 8 बार पढ़ी गई

ये कच्चे माल के लिए चीन पर निर्भरता कम करने की रणनीति बनाने का वक्त

फार्मा उद्योग का 90 फीसदी रॉ मैटीरियल चीन से आता है चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू होने के बाद वहां से इंपोर्ट काफी प्रभावित हुआ है. दवाओं के 90 फीसदी रॉ मैटीरियल के लिए हमारी डिपेंडेंसी चीन पर ही है.

Abhishek Raghuvanshi25 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

फार्मा उद्योग का 90 फीसदी रॉ मैटीरियल चीन से आता है

तस्वीरों में खबर2 फोटो
Coronavirus Outbreak: ये कच्चे माल के लिए चीन पर निर्भरता कम करने की रणनीति बनाने का वक्त coronavirus outbreak side effect, india-China trade, Indian industries, important import from china, pharmaceutical industries, electronics industries, automobile industries, coronavirus lockdown, कोरोनावायरस प्रकोप का साइड इफेक्ट, भारत-चीन व्यापार, भारतीय उद्योग, चीन से महत्वपूर्ण आयात, दवा उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग, ऑटोमोबाइल उद्योग, कोरोनावायरस लॉकडाउन

चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू होने के बाद वहां से इंपोर्ट काफी प्रभावित हुआ है. दवाओं के 90 फीसदी रॉ मैटीरियल के लिए हमारी डिपेंडेंसी चीन पर ही है. मोबाइल और उसके ज्यादातर पार्ट वहीं से आते हैं.

नई दिल्ली. इंडिया-चाइना इकोनॉमिक कल्चरल काउंसिल के सेक्रेटरी जनरल प्रोफेसर मो. साकिब का कहना है कि कोरोना वायरस संकट का यह वक्त कच्चे माल के लिए चीन पर भारत की निर्भरता कम करने की रणनीति बनाने का वक्त है. दवाओं के 90 फीसदी रॉ मैटीरियल के लिए हमारी डिपेंडेंसी चीन पर ही है. मोबाइल और उसके ज्यादातर पार्ट वहीं से आ रहे हैं. ऑटोमोबाइल तीसरा ऐसा सेक्टर है जिसका सबसे ज्यादा सामान चीन से ही आता है. चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू होने के बाद वहां से इंपोर्ट काफी प्रभावित हुआ है. यही समय है कि हम इस बात पर विचार करें और नीति बनाएं कि आखिर कैसे हमारे यहां चीन की तरह छोटे और मध्यम उद्योग पनप सकते हैं.

न्यूज18 हिंदी से बातचीत में मो. साकिब ने कहा कि अमूमन इंडस्ट्री संचालक दो महीने का रॉ मैटीरियल रखते हैं फिर भी सप्लाई चेन टूट गई है इससे उद्योगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है. चीन में 23 मार्च से कुछ फैक्ट्रियां खुलने लगी हैं. मुझे उम्मीद है कि 7 अप्रैल से वहां ऑफीशियली प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा. लेकिन हमारे लिए यह ज्यादा जरूरी है कि हम किसी भी देश पर कच्चे माल के लिए अपनी निर्भरता कम करें. संसाधन बहुत हैं उसका सदुपयोग करने की जरूरत है. ताकि जब कोई ऐसी वैश्विक महामारी फैले तो हमारे देश में औद्योगिक उत्पादन पर असर न पड़े.

वित्त मंत्रालय की ओर से लोकसभा में दिए गए एक आंकड़े के मुताबिक चीन से जनवरी में 42,955 करोड़ रुपये का आयात हुआ था तो फरवरी में यह 35,494 करोड़ रुपये का रह गया.

कोरोना वायरस की वजह से चीन से इंपोर्ट प्रभावित हुआ है

सरकार ने क्या कहा?

भारत सरकार ने माना है कि चीन में कोरोनावायरस की वजह से फैक्ट्रियों के बंद होने से उन भारतीय उद्योगों पर प्रभाव पड़ने की संभावना है जो वहां से कच्चे माल का आयात करते हैं. इसमें फार्मास्यूटिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल उद्योग शामिल हैं. फार्मास्यूटिकल विभाग द्वारा दवाओं के स्टॉक की उपलब्धता की नियमित रूप से समीक्षा करने एवं क्राइसिस मैनेजमेंट का उपाय सुझाने के लिए ज्वाइंट ड्रम कंट्रोलर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है.

यही नहीं सरकार ने विदेश स्थित भारतीय मिशनों से कहा गया है कि वे हमारे उत्पादन के लिए अपने-अपने देशों में कच्चे माल के स्रोत का पता लगाएं. कई मिशनों ने अपने-अपने देश में संभावित आपूर्तिकर्ताओं की सूची एक्पोर्ट प्रमोशन काउंसिल के साझा की है.

ये भी पढ़ें:

कोरोना वायरस लॉकडाउन: मुनाफाखोरों की मौज, सब्जियों से राशन तक सब कर दिया महंगा, ये रहा सबूत

कोरोना वायरस लॉकडाउन: 21 दिन बाद कितनी बदल चुकी होगी हमारी दुनिया

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 25, 2020, 8:58 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
खातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायलMadhyaPradeshखातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल 6 घंटे पहलेटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 7 घंटे पहलेनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आरामLifestyleनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आराम 10 घंटे पहलेApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट कियाTechnologyApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट किया 10 घंटे पहलेFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’TechnologyFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’ 10 घंटे पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 10 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षा 10 घंटे पहलेछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणाMadhyaPradeshछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणा 10 घंटे पहले
मध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगतिMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 1 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोकMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 1 दिन पहलेउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगीMadhyaPradeshउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगी 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आयMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आय 1 दिन पहलेApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किएLifestyleApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किए 1 दिन पहलेशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तानLifestyleशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तान 1 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहलेGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शवIndia NewsGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शव 1 दिन पहले
↑