इंदौर शहर में लगातार आत्महत्याओं के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे ऐसा ही एक मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां प्रेमी ने प्रेमिका से बात करने के बाद आत्महत्या कर दी है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है अरुण नामक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने ही घर में आत्महत्या कर ली है परिजनों ने बताया कि रात को अरुण की प्रेमिका का फोन आया था जिसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था विवाद के बीच प्रेमिका ने अरुण को कुछ 1 शब्द का उपयोग किया जिसके बाद अरुण ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है फिलहाल अरुण के पास से किसी प्रकार से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है परिजनों ने तत्काल द्वारकापुरी पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद मौके पर फांसी के फंदे से अरुण को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी
