लॉकडाउन से घबराएं नहीं, सरकार लोगों को देगी हर ये जरूरी सुविधा, जानें सबकुछ
नई दिल्ली. देश में बढ़ते कोरोना वायरस (Coronavirus) के खतरे से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की है.
यहां जानें सभी सवालों के जवाब-
कौन-कौन से सरकारी ऑफिस खुलेंगे?
रक्षा विभाग, केंद्रीय सशत्र बल, कोषागार, सार्वजनिक सेवाएं (पेट्रोल, सीएनजी, पीएनजी), डिजास्टर मैनेजमेंट, पावर जनरेशन, पोस्ट ऑफिस, राष्ट्रीय सूचना केंद्र खुले रहेंगे.कौन-कौन सी सरकारी सेवाएं जारी?
पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, दमकल और आपातकालीन सेवाएं, डिजास्टर मैनेजमेंट, जेल, जिला प्रशासन, राज्य कोषागार, बिजली सेवाएं, जल सेवाएं, स्वच्छता संबंधी सेवाएं, नगर निगम (सिर्फ जरूरी सेवाएं दे रहे लोग, जैसे स्वच्छता और पानी सप्लाई मुहैया कराने वाले कर्मी) खुले रहेंगे.
स्कूल खुलेंगे क्या?
सभी स्कूल, शैक्षणिक संस्थाएं, कोचिंग बंद रहेंगी.
क्या अस्पताल और दवा दुकानें खुली रहेंगी?
सभी सरकारी और निजी अस्पताल, क्लीनिक, मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस, डिस्पेंसरी खुले रहेंगे. स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे लोगों की आवाजाही के लिए परिवहन के साधन जारी रहेंगे.
Ministry of Home Affairs guidelines for the 21-day lockdown, list of essential services that will remain open. #CoronavirusLockdown pic.twitter.com/hwRgWEM88z
— ANI (@ANI) March 24, 2020
राशन, सब्जी, दूध का क्या होगा?
सभी राशन दुकानें, फल और सब्जी की दुकानें, डेयरी और दूध की दुकानें, मीट-मछली की दुकानें, जानवरों के चारे की दुकानें खुली रहेंगी. जिला प्रशासन सड़कों पर भीड़भाड़ कम रखने के लिए इन वस्तुओं की होम डिलीवरी भी सुनिश्चित कर सकता है.
एटीएम से पैसे निकलेंगे क्या?
सभी बैंक, इंश्योरेंस ऑफिस और एटीएम खुले रहेंगे.
टीवी चलेगी, अखबार आएगा क्या?
प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का काम जारी रहेगा. संचार सेवाएं, प्रसारण सेवाएं, इंटरनेट सेवाएं जारी रहेंगी.
सामान की होम डिलीवरी होगी क्या?
ई-कॉमर्स के जरिये खाने पीने की वस्तुओं, दवाओं, मेडिकल उपकरण की होम डिलीवरी जारी रहेगी. मतलब आप वेबसाइट पर ऑर्डर करके ये सामान घर पर मंगा पाएंगे.
पेट्रोल और रसोई गैस का क्या होगा?
पेट्रोल पंप, एलपीजी यानी रसोई गैस, गैस गोदाम और उनकी दुकानें खुली रहेंगी. कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस और प्राइवेट सिक्योरिटी सेवाएं जारी रहेंगी.
My fellow citizens, THERE IS ABSOLUTELY NO NEED TO PANIC. Essential commodities, medicines etc would be available. Centre & various state governments will work in close coordination to ensure this. Together, we will fight #COVID19 and create a healthier India. Jai Hind!: PM Modi pic.twitter.com/v5c6tgVwMb
— ANI (@ANI) March 24, 2020
उद्योगों का क्या होगा?
सभी आवश्यक सामान की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट चालू रहेंगी. कुछ प्रोडक्शन यूनिट को राज्य सरकार की अनुमति लेनी होगी.
ट्रांसपोर्ट का क्या होगा?
रेल, उड़ान और सड़क परिवहन सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी. सिर्फ जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहन, दमकल वाहन, पुलिस-प्रशासन के वाहन और आपातकालीन सेवाओं वाले वाहन चलेंगे.
होटल खुलेंगे क्या?
सिर्फ वही होटल, लॉज खुलेंगे, जहां लॉकडाउन के दौरान लोग फंसे हुए हैं या जिन्हें क्वारंटीन के लिए लिया गया है.
धार्मिक स्थानों पर जा सकेंगे?
लॉकडाउन के दौरान सभी धार्मिक स्थल भी लोगों के लिए बंद रहेंगे. किसी भी धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं होगी (अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर).
शादी-ब्याह का क्या होगा?
देश में सभी तरह के सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक क्षेत्र से जुड़े हुए सभी कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे. किसी भी तरह की भीड़ एकत्र होने पर पाबंदी रहेगी. अंतिम संस्कार के दौरान 20 लोगों से अधिक के एकत्र होने पर पाबंदी रहेगी.
यह भी पढ़ें: Covid 19 पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, आज रात 12 बजे से पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किए 35 मिनट पहले
Lifestyleशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तान 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 घंटा पहले
India NewsGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शव 1 घंटा पहले
Businessउत्तर कोरिया ने बाइनेंस हैक से अपने संबंधों को नकारा 2 घंटे पहले
BusinessRoyal Mail ने 2026 के क्रिसमस स्टैम्प्स का अनावरण किया 2 घंटे पहले
Sportsलिवरपूल का 1-0 हार, शून्य शॉट्स पर आँकड़े 3 घंटे पहले
SportsEthan Brown ने Point of Law को Melbourne Cup में जीत दिलाई 3 घंटे पहले
Businessसाबकोबेल के फ्रिज पर साइबर हमला, यूरोप में 50°C तक तापमान 9 घंटे पहले
SportsFIFA ने काउंसिल सदस्यों को FFE दस्तावेज़ देखने की अनुमति दी 10 घंटे पहले
SportsEverton ने स्ट जेम्स पार्क पर जीत दर्ज की, खिलाड़ी रेटिंग्स 10 घंटे पहले
Health & FitnessBelfast में पहला da Vinci gynae robot, महिलाओं के लिए नई उम्मीद 10 घंटे पहले
TechnologyMarvell और Lumentum का AI कनेक्टिविटी डील: 4.5 शेयर प्रति शेयर 12 घंटे पहले
Technologyसुपरमार्केट फ्रिज़र पर साइबर हमला, UK कानून से स्मार्ट उपकरणों की सुरक्षा बढ़ेगी 13 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshधान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ाई गई 20 घंटे पहले
Sportsटोंगा ने सैमुअल को 20-18 से हराया, इंग्लैंड का बाहर होना 1 दिन पहले
Sportsकिमी एंटोनेल्ली ने विश्व चैंपियन बने, मेक्सिको ड्राइवर रेटिंग्स 1 दिन पहले
Health & FitnessMartha’s Rule: A&E चेतावनी प्रणाली बच्चों के लिए 1 दिन पहले
TechnologySam Altman की दक्षिण कोरिया यात्रा: OpenAI और Samsung की नई साझेदारी 1 दिन पहले
TechnologyBinance ने रिकॉर्ड हैक के बाद $3.64 बिलियन की शुद्ध निकासी के साथ यूजर्स को वापस भुगतान किया 1 दिन पहले
LifestyleProton Pass Black Friday ऑफ़र: 60% छूट पर पासवर्ड मैनेजर 1 दिन पहले
Lifestyleफेलिसिटी क्लॉके का venison casserole: पतझड़ का परफेक्ट डिश 1 दिन पहले
Businessअलास्का सीनेट केस कानूनी खारिज, DOJ अपील करेगा 1 दिन पहले