देश की बात, आपके शहर से
केजरीवाल ने दिल्ली में Cororna के थर्ड स्टेज में पहुंचने से पहले उठाए ये कदम
देश 17 बार पढ़ी गई

केजरीवाल ने दिल्ली में Cororna के थर्ड स्टेज में पहुंचने से पहले उठाए ये कदम

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए हम तैयार हैं. (फाइल फोटो) कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार सजग नजर आ रही है.

Abhishek Raghuvanshi24 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए हम तैयार हैं. (फाइल फोटो)

तस्वीरों में खबर2 फोटो
CM केजरीवाल ने बताया- दिल्ली में Cororna ने अगर छुआ थर्ड स्टेज तो करेंगे ये उपाय

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार सजग नजर आ रही है. दिल्ली में कोरोना के तीसरे स्टेज में पहुंचने से पहले ही इससे निपटने के लिए तैयारी शुरू हो गई है.

नई दिल्ली. कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार (Delhi Government) सजग नजर आ रही है. दिल्ली में कोरोना के तीसरे स्टेज में पहुंचने से पहले ही इससे निपटने के लिए तैयारी शुरू हो गई है. इसके लिए 5 डॉक्टरों की एक टीम का गठन किया गया है. ये टीम दिल्ली सरकार को तीसरे स्टेज में कोरोना महामारी के पहुंचने पर अपनाए जाने वाले उपायों की प्लानिंग के बाबत जानकारी देगी. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सरकार ने दिखाई सख्ती
कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए दिल्ली सरकार ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है. खुद सीएम केजरीवाल ने इसका संदेश दिया. साथ ही सीएम ने कहा है कि इस दौरान किसी भी दिल्लीवासियों को जरूरी सामानों की कमी नहीं होने दी जाएगी.

24 घंटों में नहीं आया कोई नया मामलाबता दें, 24 घंटों में कोरोना वायरस का कोई भी नया मामला दिल्ली में दर्ज नहीं हुआ. वहीं राजधानी में इलाज करा रहे 5 कोरोना संक्रमित लोगों को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई है. इसपर सीएम केजरीवाल ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में हालात को बेकाबू नहीं होने देना है, इसके लिए सारे लोगों का योगदान जरूरी है. वहीं, सीएम केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि दिल्ली में कोरोना के 30 मामले सामने आए, इनमें से 23 लोग वे विदेश से लौटे थे, इन्हीं के संपर्क में आने के कारण अन्य 7 और लोग संक्रमित हो गए. उन्होंने कोरोना को लेकर फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताया. लेकिन साथ ही कहा कि अगर इस मामले में सावधानी नहीं बरती गई तो ये भयानक हो सकता है. सीएम ने लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें. दूसरों को बचाने के लिए ऐसा करना जरूरी होगा.

77 लोगों को किया गया गिरफ्तार
कोरोना महामारी के कारण दिल्ली में लॉकडाउन है. वहीं कई लोग इसका लगातार उल्लंघन कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में 77 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी पश्चिमी दिल्ली से हुई है.

देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़ी
देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को यह आंकड़ा बढ़कर 519 तक पहुंच गया. मंत्रालय की ओर से मंगलवार शाम पांच बजकर 45 मिनट पर अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस समय अस्पतालों में 470 मरीज भर्ती हैं जबकि 40 लोग ठीक हो चुके हैं या प्रवास कर चुके हैं. इन संक्रमितों में 43 विदेशी हैं और अबतक नौ मरीजों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है. पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत सोमवार को कोरोना वायरस से हुई जबकि सात मौतें पहले महाराष्ट्र (दो मौतें), बिहार, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात और पंजाब में दर्ज की गई थीं.

(इनपुट: भाषा से भी)

 

ये भी पढ़ें:

कोरोना: दिल्ली में कामयाब हुआ केजरीवाल और मोदी सरकार का यह कदम

COVID-19: दैनिक मजदूरों को पांच हजार रुपये देगी दिल्ली सरकार

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 25, 2020, 12:59 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Belfast में पहला da Vinci gynae robot, महिलाओं के लिए नई उम्मीदHealth & FitnessBelfast में पहला da Vinci gynae robot, महिलाओं के लिए नई उम्मीद 9 घंटे पहलेMarvell और Lumentum का AI कनेक्टिविटी डील: 4.5 शेयर प्रति शेयरTechnologyMarvell और Lumentum का AI कनेक्टिविटी डील: 4.5 शेयर प्रति शेयर 11 घंटे पहलेसुपरमार्केट फ्रिज़र पर साइबर हमला, UK कानून से स्मार्ट उपकरणों की सुरक्षा बढ़ेगीTechnologyसुपरमार्केट फ्रिज़र पर साइबर हमला, UK कानून से स्मार्ट उपकरणों की सुरक्षा बढ़ेगी 11 घंटे पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 18 घंटे पहलेधान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ाई गईMadhyaPradeshधान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ाई गई 18 घंटे पहलेमंत्री भूरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर चर्चा कीMadhyaPradeshमंत्री भूरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर चर्चा की 18 घंटे पहलेमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्यMadhyaPradeshमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्य 21 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेशMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेश 21 घंटे पहले
↑