देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 4 बार पढ़ी गई

कर्फ्यू के समान 21 दिन का लॉकडाउन, घबराएं नहीं, जरूरी सुविधाएं मिलती रहेंगी

एक सप्ताह में दूसरी बार राष्ट्र के नाम पीएम का संबोधन. PM मोदी ने कहा, 21 दिन का लंबा लॉकडाउन है, ये लंबा है, लेकिन लोगों के जीवन के लिए जरूरी है. लोगों को जरूरी सुविधाएं मिलती रहेंगी.

Abhishek Raghuvanshi24 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
14 अप्रैल तक रहेगा कर्फ्यू के समान  #TotalLockdown, घबराएं नहीं, जरूरी सुविधाएं मिलती रहेंगी

एक सप्ताह में दूसरी बार राष्ट्र के नाम पीएम का संबोधन.

PM मोदी ने कहा, 21 दिन का लंबा लॉकडाउन है, ये लंबा है, लेकिन लोगों के जीवन के लिए जरूरी है. लोगों को जरूरी सुविधाएं मिलती रहेंगी. लोगों को मेडिकल समेत दूसरी सुविधाएं दी जाती रहेंगी. ये लॉकडाउन 15 अप्रैल तक चलेगा.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. ये लॉकडाउन एक दो दिन का नहीं बल्कि पूरे 21 दिन तक चलेगा. पीएम मोदी ने कहा, ये कदम कई लोगों के द्वारा लॉकडाउन की बात को गंभीरता से न लेने की चलते किया गया है. उन्होंने कहा जब ये फैलता है तो इसे रोकना मुश्किल होता है. इसलिए ये कड़ा फैसला करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा, ये हालात करीब करीब कर्फ्यू के समान होंगे.

अब सवाल ये है कि 21 दिन तक चलने वाले इस लॉकडाउन में आम लोगों को जरूरत का सामान कैसे मिलेगा. अब आपको बताते हैं कि जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी. लोगों को जरूरत का सामान की आपूर्ति होती रहेगी. 21 दिन का लंबा लॉकडाउन है, ये लंबा है, लेकिन लोगों के जीवन के लिए जरूरी है. लोगों को जरूरी सुविधाएं मिलती रहेंगी. लोगों को मेडिकल समेत दूसरी सुविधाएं दी जाती रहेंगी. ये लॉकडाउन 14 अप्रैल तक चलेगा.

ये सुविधाएं मिलती रहेंगी
पुलिस स्टेशन, पेट्रोल पंप, गैस सेवाए, बिजली, मेडिकल, कैमिस्ट, राशन की दुकानें, नर्सिंग होम, फल सब्जी की सपलाई जारी रहेगी. हालांकि स्थानीय प्रशासन कोशिश करेगा कि लोगों तक जरूरी सामान की डिलेवरी करेगा.सरकार और प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे. बैंक खुले रहेंगे, लेकिन वह सीमित स्टाफ के साथ काम करेंगे.

दैनिक जीवन में प्रयोग आने वाली चीजें दूध, सब्जी और राशन की सप्लाई होती रहेगी. हालांकि सरकार ने इसके लिए दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं कि इसे किस तरह किया जाएगा.पीएम मोदी ने कहा, अभी हमारे लिए लोगों के स्वास्थ्य की चिंता सबसे बड़ी है. अगर हम 21 दिन के लिए घरों में नहीं रहे तो हम 21 साल पीछे चले जाएंगे. अभी जिन जगहों पर टोटल लॉकडाउन था वहां पर आम जरूरत की चीजों की सप्लाई बिना बाधा के जारी थीं. ऐसे में आम लोगों को इस बात से घबराने की जरूरत नहीं है कि दैनिक जरूरत की चीजों की सप्लाई में किसी तरह की बाधा आएगी.

अफवाहों पर ध्यान न दें
पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा मैं आप सबसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि आप लोग 21 दिन के लॉकडाउन का पालन कीजिए. अफवाहों पर ध्यान न दीजिए. पीएम मोदी ने कहा आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए उपाय किए गए हैं.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 24, 2020, 8:35 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
धान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ाई गईMadhyaPradeshधान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ाई गई 16 घंटे पहलेमंत्री भूरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर चर्चा कीMadhyaPradeshमंत्री भूरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर चर्चा की 16 घंटे पहलेमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्यMadhyaPradeshमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्य 19 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेशMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेश 19 घंटे पहले80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेतMadhyaPradesh80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेत 19 घंटे पहलेटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबितIndia Newsटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित 20 घंटे पहलेनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरूMadhyaPradeshनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरू 20 घंटे पहलेमध्यप्रदेश: उद्योग, रोजगार और कृषि में अग्रणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवMadhyaPradeshमध्यप्रदेश: उद्योग, रोजगार और कृषि में अग्रणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 घंटे पहले
↑