12वीं पास स्टूडेंट इन 18 यूनिवर्सिटीज में ले सकते हैं एडमिशन, ऐसे करें तैयारी
12वीं पास जो स्टूडेंट किसी अच्छी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं तो उनके लिए बेहतरीन मौका है.
12वीं पास जो स्टूडेंट किसी अच्छी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं तो उनके लिए बेहतरीन मौका है.
जिन स्टूडेंटस ने 12वीं की परीक्षा पास कर ली और आगे किसी अच्छी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो उनके लिए अभी बेहतरीन मौका है. उनको सिर्फ एक एंट्रेंस एग्जाम देना होगा.
बता दें कि यूजी कोर्स में दाखिले के लिए इन दिनों सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (cucet:2020) में ऑनलाइन आवेदन शुरू हैं. सीयूसेट 2020 में आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अप्रैल 2020 है. इस परीक्षा को देकर स्टूडेंट अपने मनचाहे कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं. इसके बाद भी कई केंद्रीय यूनिवर्सिटी और स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए फार्म निकलेंगे, यहां भी स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं.
CUCET क्या होता है?
इसे सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट कहते हैं. इसमें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन की आखिरी तारीख 11 अप्रैल तय की गई है. इस एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन देशभर में सेंट्रल यूनिवर्सिटी राजस्थान कराती है. CUCET राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा होती है, जो कि साल में सिर्फ एक ही बार आयोजित की जाती है. इस एंट्रेस टेस्ट के तहत यूजी/पीजी, एमफिल और पीएचडी में दाखिला मिलता है.18 यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए होती है परीक्षा
CUCET 2020 के तहत देश की 14 सेंट्रल यूनिवर्सिटी, चार स्टेट यूनिवर्सिटी सहित कुल 18 यूनिवर्सिटियों में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम होंगे.
यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम की ऐसे करें तैयारी
जो स्टूडेंट 12वीं पास हो चुके हैं और यूजी कोर्स में आवेदन करना चाहते हैं और वो जो पीजी कोर्स और एमफिल, पीएचडी में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनको एट्रेंस एग्जाम की तैयारी करनी होगी. आज कोरोना संक्रमण के चलते बाजार बंद हैं, जिससे किताबें खरीदने में परेशानी हो रही हैं. साथ ही कोचिंग संस्थान भी बंद हैं, जिनके चलते स्टू़डेंट घरों में कैद हैं. ऐसे में हम आपको एंट्रेंस एग्जाम की घर बैठे तैयारी करने का सटीक तरीका बता रेह हैं.
ऑनलाइन स्टडी करें स्टूडेंट
पहला तरीका
जो भी स्टूडेंट देश की इन बड़ी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं, वो सबसे पहले सीयूसेट 2020 की साइट https://cucetexam.in/CUCET2020/RecPages/University01Details.aspx में जाएं. इस लिंक पर जाकर आप उस विश्वविद्यालय में यूजी/पीजी समेत सभी कोर्सों की सीट के बारे में जानकारी पा सकते हैं. सबसे बड़ी बात यह हैं कि विश्वविद्यालय की साइट से स्टूडेंट प्रीवियस ईयर के पेपर को डाउनलोड कर इनके हिसाब से पढ़ाई कर सकते हैं. स्टूडेंट पांच यूनिवर्सिटी के पांच साल के प्रीवियस ईयर के पेपर को डाउनलोड कर पढ़ लें और इसके हिसाब से ऑनलाइन स्टड़ी करें.
दूसरा तरीका
किसी भी यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस एग्जाम देने की तैयारी के लिए स्टूडेंट यूट्यूब से वीडियो लेक्चर सुन सकते हैं. इसके अलावा यहां ट्यूटोरियल से भी सवाल को हल करना या अन्य तरह की चीजों को सीख सकते हैं. गूगल में आपको कई तरह की पीडीएफ टेक्सबुक और नोट्स भी मिल जाएंगी. इसके साथ ही आप अपनी जरूरत के हिसाब से कोई खास मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कर उससे पढ़ाई कर सकते हैं.
फिलहाल कोरोना संकट के समय स्टूडेंट को सलाह दी जाती है कि वो स्टडी फ्राम होम में ज्यादा ध्यान दें. अब घर में ऑनलाइन स्टडी के लिए आपके पास समय भी पर्याप्त है. ऐसा करने से आप बीमारी से भी दूर रहेंगे और समय का सही उपयोग कर पाएंगे.
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए करियर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 24, 2020, 8:41 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologyJim Cramer: कम तेल कीमतों से स्टॉक्स को मिला बढ़ावा 1 घंटा पहले
TechnologyApple ने iPhone Duo की बिक्री के बाद अधिक उपलब्धता पर काम जारी 1 घंटा पहले
Lifestyleवॉलमार्ट ने 2026 के ब्लैक फ्राइडे और साइबर मंडे की बिक्री योजनाएं घोषित की 3 घंटे पहले
Lifestyleयूके के सर्वश्रेष्ठ नकली क्रिसमस ट्री: 55 वर्ष पुरानी कहानी 3 घंटे पहले
Businessसुप्रीम कोर्ट ने DOJ के कैलिफ़ोर्निया मतपत्र विवाद को खारिज किया 4 घंटे पहले
Businessसाबकोबेल के फ्रिज पर साइबर हमला, यूरोप में 50°C तक तापमान 5 घंटे पहले
SportsFIFA ने काउंसिल सदस्यों को FFE दस्तावेज़ देखने की अनुमति दी 5 घंटे पहले
SportsEverton ने स्ट जेम्स पार्क पर जीत दर्ज की, खिलाड़ी रेटिंग्स 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्य 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेश 18 घंटे पहले
MadhyaPradesh80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेत 19 घंटे पहले
India Newsटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरू 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश: उद्योग, रोजगार और कृषि में अग्रणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 घंटे पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 20 घंटे पहले
India Newsशहडोल … छात्रावास की 150 बच्चियों अपनी समस्याओं को लेकर दीवार लांघकर 45 km दूर कलेक्टर से मिलने के लिए निकली।। 20 घंटे पहले
SportsArsenal ने Anfield पर पहला लीग जीत 14 साल में, तीन पॉइंट आगे 1 दिन पहले
Sportsअस्ट्राइप को इंग्लैंड लायंस से बाहर रखा, इबोला के कारण 1 दिन पहले
Health & FitnessHappy Mums Foundation को £70,000 के अनुदान से इन-पर्सन समूहों की सुरक्षा मिली 1 दिन पहले
Technologyजैपमॉर्गन और अमेज़न AI एजेंट्स पर संघर्ष कर रहे हैं 1 दिन पहले
TechnologyBitcoin ने $126,000 के सर्वकालिक उच्च पर पहुँचाया, ट्रम्प का ‘क्रिप्टो कैपिटल’ वादा 1 दिन पहले
Lifestyleसैमसंग 32-इंच OLED गेमिंग मॉनिटर पर $300 की छूट 1 दिन पहले
LifestyleMoods, Leeds: ग्रेड II-लिस्टेड बिल्डिंग में टैटू, हेयर और रेस्टोरेंट 1 दिन पहले
Businessट्रम्प का Murdoch और WSJ पर मुकदमा डिसमिस्ड विथ प्रीग्रेड 1 दिन पहले