देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 8 बार पढ़ी गई

लॉकडाउन से प्रभावित लोगों के लिए Network18 की पहल #IndiaGives, कर सकते हैं मदद

लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित दिहाड़ी मजदूरों के लिए नेटवर्क18 ने 'इंडिया गिव्स' (India Gives) नाम की एक पहल की है नेटवर्क18 के सभी चैनल और वेबसाइट इसके लिए जागरुकता फैला रहे हैं और लोगों को उनके लिए दान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जो आम दिनों में भी मुश्किल से रोजी-रोटी जुटा पाते हैं.

Abhishek Raghuvanshi24 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
लॉकडाउन से प्रभावित लोगों के लिए Network18 की पहल #IndiaGives, आप भी कर सकते हैं मदद

लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित दिहाड़ी मजदूरों के लिए नेटवर्क18 ने ‘इंडिया गिव्स’ (India Gives) नाम की एक पहल की है

नेटवर्क18 के सभी चैनल और वेबसाइट इसके लिए जागरुकता फैला रहे हैं और लोगों को उनके लिए दान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जो आम दिनों में भी मुश्किल से रोजी-रोटी जुटा पाते हैं. और जिनके लिए कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान खाने का इंतजाम भी मुश्किल हो गया है.

कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार को रोकने के लिए देश के ज्यादातर हिस्सों में लॉकडाउन (Lockdown) लागू है. इससे एक वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. ऐसे ही सबसे ज्यादा प्रभावित दिहाड़ी मजदूरों के लिए नेटवर्क18 ने ‘इंडिया गिव्स’ (#IndiaGives) नाम की एक पहल शुरू की है. जिसका मकसद लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (Prime Minister’s National Relief Fund) में इनके लिए सहायता राशि पहुंचाना है. रोज काम करके रोजी-रोटी कमाने वाले इन लोगों पर लॉकडाउन का सबसे बुरा असर पड़ा है.

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (Prime Minister’s National Relief Fund) में दान की गई धनराशि से बड़ी आपदाओं और दुर्घटनाओं में लोगों की मदद की जाती है. आपकी ओर से दी गई रकम से उन मजदूरों की मदद की जाएगी, जो कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान घर पर बैठने को मजबूर हैं.

आप इस लिंक पर जाकर उनकी मदद में सहयोग कर सकते हैं, यह लिंक आपको सीधे प्रधानमंत्री राहत कोष की वेबसाइट पर लेकर जाएगा-

News18.com/IndiaGivesनेटवर्क18 के पत्रकारों और कर्मचारियों ने दान की एक दिन की सैलरी
नेटवर्क18 के पत्रकारों और कर्मचारियों ने रोज काम कर अपनी रोजी-रोटी कमाने वाले लोगों के लिए खुद से अपनी एक दिन की सैलरी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में दान की है, जिन पर Covid-19 का बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है.

बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में इस समय लगभग पूरी दुनिया है. सभी देश अपने-अपने स्तर पर और आपसी सहयोग से इससे निपटने के लिए प्रयास कर रहे हैं. भारत भी इस महामारी से अछूता नहीं है. भारत ने भी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश के 548 जिलों को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है. अभी तक भारत की ओर से किए गए प्रयासों की तारीफ WHO भी कर चुका है.

फिर भी देश भर में कोरोना के अब तक 519 मामले सामने आ चुके हैं. इन मामलों में ऐसे 40 लोग भी शामिल हैं, जो ठीक होकर घर वापस लौट चुके हैं. वहीं Covid-19 संक्रमण से अब तक कुल 9 मौतें हो चुकी हैं.

भारत ने अपनी पूरी ताकत से कोरोना से निपटने की तैयारी कर ली है. ICMR ने बताया है कि कोरोना वायरस की जांच के लिए देश भर में ICMR की 118 सरकारी लैब लगी हुई हैं. यह नेटवर्क एक दिन में 12,000 सैंपल्स की जांच की क्षमता रखता है. वहीं अब तक 22 निजी लैब की चेन को 15,500 कलेक्शन सेंटर के साथ सैंपल्स की जांच के काम में भी लगाया गया है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 24, 2020, 8:45 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्यMadhyaPradeshमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्य 18 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेशMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेश 18 घंटे पहले80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेतMadhyaPradesh80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेत 18 घंटे पहलेटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबितIndia Newsटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित 19 घंटे पहलेनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरूMadhyaPradeshनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरू 19 घंटे पहलेमध्यप्रदेश: उद्योग, रोजगार और कृषि में अग्रणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवMadhyaPradeshमध्यप्रदेश: उद्योग, रोजगार और कृषि में अग्रणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 घंटे पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 19 घंटे पहलेशहडोल … छात्रावास की 150 बच्चियों अपनी समस्याओं को लेकर दीवार लांघकर 45 km दूर कलेक्टर से मिलने के लिए निकली।।India Newsशहडोल … छात्रावास की 150 बच्चियों अपनी समस्याओं को लेकर दीवार लांघकर 45 km दूर कलेक्टर से मिलने के लिए निकली।। 19 घंटे पहले
↑