सिद्धार्थ ने कियारा संग शेयर की शादी की पहली फोटो, लिखा- ‘हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई’
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक दूजे के हो गए हैं. फिल्म 'शेरशाह' से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी अब नए पड़ाव पर पहुंच गई है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक दूजे के हो गए हैं. फिल्म ‘शेरशाह’ से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी अब नए पड़ाव पर पहुंच गई है. सिद्धार्थ और कियारा ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए और अब दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं. शादी एक बाद सभी न्यूली मैरिड जोड़ी की पहली फोटोज को देखने के लिए बेताब थे. ये इंतजार भी अब खत्म हो गया है. सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर जबरदस्त हलचल मचा दी है. तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन बेहद खूबसूरत के साथ-साथ खुश भी लग रहे हैं. हाय! दोनों की किसी की नजर ना लगे. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं. दोनों को खूबसूरत लुक्स में देखा जा सकता है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी से मेहमानों का घर वापस जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों हाथों में हाथ डाले चलते नजर आए. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी पूरी हो गई है.
आज से दोनों पति-पत्नी बन गए हैं. इस शाही शादी में दोनों परिवारों और मेहमानों ने कपल को आशीर्वाद दिया. जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की धूम साफ सुनी गई. शादी में दूल्हे सिद्धार्थ मल्होत्रा ने धमाकेदार एंट्री की थी. सिद्धार्थ ने ‘साजन जी घर आए’ गाने पर एंट्री की. इसके अलावा उनकी फिल्म ‘बार बार देखो’ के फेमस गाने ‘काला चश्मा’ को भी चलते हुए सुना गया था. सिद्धार्थ और कियारा की शादी में शामिल होने के लिए कई सेलेब्स वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे थे. बॉलीवुड के कई स्टार्स को जैसलमेर जाते हुए देखा गया था. अभी रिसेप्शन होना बाकी है. ऐसे में माना जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म प्रोड्यूसर आरती शेट्टी, पूजा शेट्टी, फिल्म डायरेक्टर शकुन बत्रा समेत कई और खास मेहमान लव बर्ड्स को गुड विशेज देने जैसलमेर पहुंच सकते हैं. लव बर्ड्स सिद्धार्थ और कियारा की शादी की रस्में सोमवार सुबह जोरों-शोरों पर शुरू हुई थीं. सूर्यगढ़ पैलेस से राजस्थानी लोक गीतों की आवाजें सुनाई दीं. सिद्धार्थ और कियारा की शादी में पहुंचे मेहमानों को खास देसी ब्रेकफास्ट दिया गया था. जूही चावला ने सूर्यगढ़ पैलेस से सिद्धार्थ और कियारा की शादी का ब्रेकफास्ट एन्जॉय करते हुए फोटो शेयर की. ब्रेकफास्ट में पराठा, गुड़, दही, अचार दिया गया था. सिद्धार्थ और कियारा की शादी में जूही चालवा ने देसी नाश्ता के खूब मजे लिए. दोपहर दो बजे होटल में सेहराबंदी का कार्यक्रम शुरू हुआ था. दूल्हे सिद्धार्थ को यहां सेहरा बांधा गया. बारातियों को भी साफे बांधे गए और करीब 4 बजे सिड की बारात निकली, जिसमें पूरा राजशाही इंतजाम किया गया था. बारात में विन्टेज गाड़ियां, ऊंट और घोड़ों का काफिला शुरू हुआ था. सूर्यगढ़ की बावड़ी पर शादी का मंडप सजाया गया था. शादी पंजाबी रीति-रिवाज से हुई. हर कोई दोनों की शादी के लिए सुपर एक्साइटेड था. सिद्धार्थ मल्होत्रा की बारात बैंड-बाजे के साथ शाही अंदाज में निकली थी. उनकी बारात की तैयारियां भी जबरदस्त थी. सूर्यगढ़ पैलेस से सामने आई नई तस्वीरों में देखा जा सकते है कि बैंड-बाजा और बाराती दुल्हनिया लाने के लिए कैसे तैयार थे. सिद्धार्थ घोड़ी पर बैठकर दुल्हन कियारा को लाने गए थे.

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Mumbaiमुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का! 12 दिन पहले
India Newsपुणे-बेंगलुरु हाइवे 2 दिन से ब्लॉक, किसानों का अब मुंबई समेत महाराष्ट्र में दूध और सब्जी सप्लाई बंद करने का ऐलान 20 दिन पहले
India Newsसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोप 25 दिन पहले
India NewsMVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकार 25 दिन पहले
India News2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवाल 25 दिन पहले
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 57 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 95 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 445 दिन पहले