इंदौर चंदन नगर पुलिस ने एक बदमाश को जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया है जिसके पास से 5 लीटर जहरीली शराब बरामद की गई है पकड़े गए बदमाश पर पूर्व में भी मामले दर्ज हैं जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी फरीद उर्फ भय्यू नामक बदमाश जहरीली शराब के साथ क्षेत्र में खड़ा है मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर फरीद उर्फ भय्यू को पकड़ा जिसके पास एक कैन मैं भरी 5 लीटर जहरीली शराब बरामद की आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर उस पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है जिस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
