देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

कौन है वो पहला मरीज, जिसने पूरी इटली को कोरोना पॉजिटिव बना दिया

38 साल के उस शख्स को पेशेंट 1 के नाम से जाना जा रहा है इटली (Italy) में कोरोना वायरस (coronavirus) से हुई मौतें (6,077) चीन (China) से लगभग दोगुनी हो चुकी हैं.

Abhishek Raghuvanshi24 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

38 साल के उस शख्स को पेशेंट 1 के नाम से जाना जा रहा है

तस्वीरों में खबर3 फोटो
कौन है वो पहला मरीज, जिसने पूरी इटली को कोरोना पॉजिटिव बना दिया

इटली (Italy) में कोरोना वायरस (coronavirus) से हुई मौतें (6,077) चीन (China) से लगभग दोगुनी हो चुकी हैं. इसके साथ ही उस ‘पहले शख्स’ की पहचान हो चुकी है, जिससे संक्रमण देशभर में फैला. माना जा रहा है कि उस अकेले शख्स से कोरोना का संक्रमण लगभग 200 लोगों तक फैला.

चीन के वुहान (Wuhan in China) को छोड़ने के बाद कोरोना वायरस (coronavirus) ने इटली के लोम्बार्डी (Lombardy) शहर को अपना गढ़ बना लिया है. यहां लगातार नए मामले आ रहे हैं. हालात इतने खराब हैं कि इस शहर में अंतिम संस्कार के लिए मृतक वेटिंग लिस्ट में हैं. कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 63,927 पहुंचने के साथ ही लोम्बार्डी में अस्पतालों का बंदोबस्त ठीक करने की मुहिम चल पड़ी. माना जा रहा है कि इसी शहर में रहने वाले एक शख्स से पूरा देश संक्रमित हुआ. 38 साल के उस शख्स को ‘पेशेंट 1’ के नाम से जाना जा रहा है. उससे संक्रमण इतनी तेजी से फैला कि उसे super-spreader भी कहा जा रहा है.

इटली के पीएम Giuseppe Conte ने कोरोना वायरस के लिए हुई एक प्रेस वार्ता में एक अस्पताल को कोरोना संक्रमण के लिए दोषी ठहराते हुए कहा कि उस अस्पताल ने 2 बार पेशेंट 1 को वापस घर लौटा दिया था, जबकि बीमार शख्स बुखार होने पर खुद अस्पताल पहुंचा. पीएम ने कहा कि जब चीन की हालत पूरी दुनिया में खबर बन चुकी थी, तब अस्पताल प्रशासन को सचेत रहना चाहिए था और बुखार या सांस की तकलीफ लेकर आए उस मरीज को लौटाना नहीं चाहिए था.

संक्रमण उस शख्स से उसकी पत्नी में पहुंचा, जो गर्भवती है

प्रेस वार्ता के दौरान पीएम ने अस्पताल का नाम नहीं लिया और न ही उस शख्स का नाम जाहिर किया गया है. हालांकि उसे Mattia भी कहा जा रहा है, जो प्रचलित इटालियन नाम है. पेशेंट 1 अब भी मिलान के एक अस्पताल में गंभीर हालात में है. काफी मिलनसार रह चुके इस मरीज ने बीमारी के दौरान बहुत लोगों से मुलाकात की, स्पोर्ट में भाग लिया और दफ्तर के काम से भी आया-गया. सर्दी-बुखार की शिकायत लेकर 14 फरवरी को वो लोम्बार्डी के एक अस्पताल पहुंचा. वहां पर फ्लू बताते हुए पैरासिटामोल देकर उसे बिना किसी जांच घर भेज दिया गया. 2 दिनों बाद भी बुखार में फर्क न दिखने पर 16 फरवरी को वो दोबारा उसी अस्पताल पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने उसे दोबारा लौटा दिया. तीसरी बार 19 फरवरी को हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया. उसे सांस लेने में तकलीफ थी, बुखार था और गले में तेज दर्द था. तब जाकर जांच हुई, जिसमें उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया.इस दौरान संक्रमण उस शख्स से उसकी पत्नी में पहुंचा, जो गर्भवती है. मरीज का एक दोस्त जो उसके साथ सुबह दौड़ने जाया करता, वो भी पॉजिटिव हो चुका है. तीन बुजुर्ग जिनसे वो बार में लगभग रोजाना मिलता था, वे भी पॉजिटिव हैं. इनके अलावा अस्पताल के 8 लोग, जो भी इसके संपर्क में आए, सारे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. इनमें से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है. मरीज को लेकर अस्पताल ने इतनी लापरवाही दिखाई कि तीसरी बार जाने और भर्ती करने के बाद कोरोना संक्रमित दिखने के बाद भी उसे लगभग 36 घंटे तक आइसोलेशन में नहीं रखा गया. यही वो 36 घंटे थे, जिसमें डॉक्टर और दूसरे मरीजों के साथ अस्पताल आने वाले लोग एक के बाद एक संक्रमित होते गए.

काफी मिलनसार रह चुके इस मरीज ने बीमारी के दौरान बहुत लोगों से मुलाकात की

अस्पताल और डॉक्टरों की लापरवाही पर खुद पीएम के बोलने के बाद World Health Organization के सदस्य Walter Ricciardi ने कहा कि दुनियाभर के इमरजेंसी विभागों में तैनात हर डॉक्टर को ये याद रखना चाहिए कि कोई भी मरीज इस खतरनाक वायरस का स्प्रेडर (वाहक) हो सकता है. इसलिए सांस या बुखार की शिकायत लेकर आए मरीजों को गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है.

इटली की ही तरह दक्षिण कोरिया में भी एक मरीज को “super spreader” माना जा रहा है. इस महिला मरीज की पहचान गुप्त रखने के लिए उसे पेशेंट 31 नाम दिया गया है. ये मरीज एक चर्च से ताल्लुक रखती है और सरकार मान रही है कि इसी मरीज से चर्च आए बहुत से लोगों में कोरोना फैला. Seoul Metropolitan Government ने उस चर्च के खिलाफ हत्या की कोशिश की फॉर्मल शिकायत दर्ज की. सरकार के एक अनुमान के अनुसार उस महिला से लगभग 5 हजार लोगों में बीमारी फैली.

ये भी पढ़ें:

सामने आई कोरोना वायरस की सबसे बड़ी कमजोरी, इन 15 तरीकों से होगा बचाव

सबसे बड़ी बुजुर्ग आबादी वाले जापान का हाल क्यों इटली सरीखा नहीं हुआ

कोरोना के इलाज में ये है ट्रंप की पसंदीदा दवा, दुनियाभर में हो रही है लोकप्रिय

कोरोना वायरस से मरने वालों का नहीं हो पा रहा है अंतिम संस्कार, वेटिंग लिस्ट में हैं लाशें

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए नॉलेज से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 24, 2020, 10:33 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 6 घंटे पहलेधान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ाई गईMadhyaPradeshधान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ाई गई 6 घंटे पहलेमंत्री भूरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर चर्चा कीMadhyaPradeshमंत्री भूरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर चर्चा की 6 घंटे पहलेमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्यMadhyaPradeshमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्य 10 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेशMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेश 10 घंटे पहले80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेतMadhyaPradesh80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेत 10 घंटे पहलेटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबितIndia Newsटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित 10 घंटे पहलेनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरूMadhyaPradeshनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरू 10 घंटे पहले
अल्डर हे ने एलिओनर की मृत्यु के लिए 24 विफलताओं की ज़िम्मेदारी स्वीकार कीHealth & Fitnessअल्डर हे ने एलिओनर की मृत्यु के लिए 24 विफलताओं की ज़िम्मेदारी स्वीकार की 1 दिन पहलेSpaceXAI का NAACP मुकदमा फेडरल कोर्ट में आगे बढ़ाTechnologySpaceXAI का NAACP मुकदमा फेडरल कोर्ट में आगे बढ़ा 1 दिन पहलेनियोक्लाउड कंपनियाँ: क्रिप्टो माइनिंग से एआई पर निर्भरताTechnologyनियोक्लाउड कंपनियाँ: क्रिप्टो माइनिंग से एआई पर निर्भरता 1 दिन पहलेSir Patrick Stewart की मृत्यु, 86 वर्ष पर, कैप्टन पिकार्ड से परे 10 भूमिकाएँLifestyleSir Patrick Stewart की मृत्यु, 86 वर्ष पर, कैप्टन पिकार्ड से परे 10 भूमिकाएँ 1 दिन पहलेडैनी स्मिथ का पहला डेट: बम्बल पर मिले केव के साथLifestyleडैनी स्मिथ का पहला डेट: बम्बल पर मिले केव के साथ 1 दिन पहलेBinance ने 90% $6.3 बिलियन चोरी के नुकसान को कवर किया, निकासी शुरूBusinessBinance ने 90% $6.3 बिलियन चोरी के नुकसान को कवर किया, निकासी शुरू 1 दिन पहलेइयान थॉमस, सिटी ऑफ़ लंदन के प्रमुख, बने यूके के सबसे प्रभावशाली ब्लैक ब्रिटेनBusinessइयान थॉमस, सिटी ऑफ़ लंदन के प्रमुख, बने यूके के सबसे प्रभावशाली ब्लैक ब्रिटेन 1 दिन पहलेपाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज़ फाइनल में फखर ज़मान के 127 से जीत हासिल कीSportsपाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज़ फाइनल में फखर ज़मान के 127 से जीत हासिल की 1 दिन पहले
↑