देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 22 बार पढ़ी गई

कोरोना संकट से आई ऐतिहासिक गिरावट के अगले दिन भी फिसला शेयर बाज़ार

सेंसेक्स-निफ्टी का ऐसा है हाल शेयर बाजार मंगलवार को 1414 अंकों की बढ़त के साथ खुला है. तेजी के साथ खुलने के बाद बाजार अपने को संभाल नहीं पाए. सेंसेक्स-निफ्टी ऊपर से फिसल गए हैं. नई दिल्ली.

Abhishek Raghuvanshi24 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
कोरोना संकट से आई ऐतिहासिक गिरावट के अगले दिन भी फिसला शेयर बाज़ार, सेंसेक्स 25719 पहुंचा

सेंसेक्स-निफ्टी का ऐसा है हाल

शेयर बाजार मंगलवार को 1414 अंकों की बढ़त के साथ खुला है. तेजी के साथ खुलने के बाद बाजार अपने को संभाल नहीं पाए. सेंसेक्स-निफ्टी ऊपर से फिसल गए हैं.

नई दिल्ली. शेयर बाजार मंगलवार को 1414 अंकों की बढ़त के साथ खुला है. अभी सेंसेक्स 26,173.84 अंक ऊपर और निफ्टी 7,666.90 पॉइंट ऊपर कारोबार कर रहा है. सोमवार को बाजार में ऐतिहासिक गिरावट आई थी. सेंसेक्स 3934.72 अंक नीचे 25,981.24 पर और निफ्टी 1,135.20 पॉइंट गिरकर 7,610.25 पर बंद हुआ था. कोरोनावायरस फैलने के कारण देश में लॉकडाउन किया जा रहा है. अब तक 30 राज्यों में ऐसी स्थिति आ चुकी है. कुछ राज्यों में कर्फ्यू लगाना पड़ा है. इस कारण बाजार में निवेशक घबराए हैं.

तेजी के साथ खुलने के बाद बाजार अपने को संभाल नहीं पाए. सेंसेक्स-निफ्टी ऊपर से फिसल गए हैं. फिलहाल सेंसेक्स 340 अंक और निफ्टी 95 अकं की बढ़त दिखा रहा है.

ये भी पढ़ें: फाइनेंस बिल 2020 में 40 से अधिक संशोधन, पेंशन फंड ​पर मिली ये राहत

इन ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत आज जोरदार तेजी के साथ हुई है. सेंसेक्स में करीब 15 अंकों की रैली देखने को मिल रही है. बैंकिंग और कंजम्प्शन शेयरों में जोरदार तेजी दिख रही है. मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 3.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. तेल-गैस शेयरों में भी आज तेजी नजर आ रही है. बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 4.1 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है.आज के कारोबार में चौतरफा हरियाली दिख रही है. बैंक शेयरों में भारी खरीदारी के चलते बैंक निफ्टी 4.7 फीसदी की मजबूती के साथ 17,712.80 के स्तर पर नजर आ रहा है. निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 2.7 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स में करीब 5 फीसदी, आईटी इंडेक्स में 5.5 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 3.8 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 6.1 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 2.6 फीसदी की बढ़त दिख रही है.

ये भी पढ़ें: 1 अप्रैल से देश में दौड़ेंगे बीएस-6 वाहन, जानिए कैसे ये पर्यावरण को नहीं पहुंचाएंगे ज्यादा नुकसान

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 1100 अंक यानि 4.2 फीसदी की बढ़त के साथ 27,070 के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 350 अंक यानि 4.6 फीसदी की बढ़त के साथ 7960 के आसपास कारोबार कर रहा है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 24, 2020, 10:24 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Marvell और Lumentum का AI कनेक्टिविटी डील: 4.5 शेयर प्रति शेयरTechnologyMarvell और Lumentum का AI कनेक्टिविटी डील: 4.5 शेयर प्रति शेयर 20 मिनट पहलेसुपरमार्केट फ्रिज़र पर साइबर हमला, UK कानून से स्मार्ट उपकरणों की सुरक्षा बढ़ेगीTechnologyसुपरमार्केट फ्रिज़र पर साइबर हमला, UK कानून से स्मार्ट उपकरणों की सुरक्षा बढ़ेगी 48 मिनट पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 7 घंटे पहलेधान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ाई गईMadhyaPradeshधान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ाई गई 7 घंटे पहलेमंत्री भूरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर चर्चा कीMadhyaPradeshमंत्री भूरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर चर्चा की 7 घंटे पहलेमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्यMadhyaPradeshमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्य 11 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेशMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेश 11 घंटे पहले80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेतMadhyaPradesh80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेत 11 घंटे पहले
↑