देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

CM बनते ही एक्‍शन में शिवराज, भोपाल और जबलपुर में लगाया कर्फ्यू

सीएम बनते ही एक्‍शन मोड में दिखे शिवराज सिंह चौहान. (फाइल फोटो) सीएम पद की शपथ लेने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से निपटने की तैयारियों और स्वास्‍थ्य विभाग के इंतजामों को लेकर आधी रात को एक बैठक ली.

Abhishek Raghuvanshi23 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
CM बनते ही एक्‍शन में शिवराज, आधी रात को अधिकारियों की ली बैठक, फिर भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू

सीएम बनते ही एक्‍शन मोड में दिखे शिवराज सिंह चौहान. (फाइल फोटो)

सीएम पद की शपथ लेने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से निपटने की तैयारियों और स्वास्‍थ्य विभाग के इंतजामों को लेकर आधी रात को एक बैठक ली. इसके तुरंत बाद भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगाने के‌ निर्देश दिए.

भोपाल. शिवराज सिंह ने सोमवार रात 9 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इसके साथ ही वे एक्‍शन के मोड में आ गए. सबसे पहले उन्होंने कोरोना से निपटने की तैयारियों और स्वास्‍थ्य विभाग के इंतजामों को लेकर आधी रात को एक बैठक ली. इसके तुरंत बाद भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगाने के‌ निर्देश दिए. जिसके बाद भोपाल के कलेक्टर तरुण पिथौड़े ने आधी रात के बाद मंगलवार को भोपाल में कर्फ्यू के आदेश जारी कर दिए. इसके साथ ही जबलपुर में भी कर्फ्यू के लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं.

कोताही ना बरतें
बैठक के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं कोराेना से निपटने के लिए जनता से भी सहयोग मांग रहा हूं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें. इस दौरान उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाए. हालांकि इस दोरान जो भी आवश्यक सामग्री है उसे प्रशासन जरूरतमंदों तक पहुंचानेमें कोई कसर नहीं छोड़ेगा.

भोपाल और जबलपुर में मिले हैं पॉजिटिव मरीजगौरतलब है कि जबलपुर में 6 और और भोपाल में कोरोना का एक मरीज पॉजिटिव मिला है. इन मरीजों के मिलने के बाद प्रशासन ने अपने स्तर पर कदम उठाते हुए टोटल लॉक डाउन किया था. सीएम पद की शपथ लेते ही शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में इन दोनों जिलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और इसे गंभीरता से लेते हुए कर्फ्यू लगाने का फैसला किया. शिवराज ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए कि आम जनता को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसका भी प्रशासन ध्यान रखे. साथ ही जनता तक आवश्यक सामान पहुंचाने की व्यवस्था भी करें.

ये भी पढ़ें- इंदौर सहित मालवा के 6 जिले 25 मार्च तक लॉकडाउन, इमरजेंसी सेवाएं चालू

MP में नई सरकार : शिवराज ने ऐसे पीछे छोड़ा दिग्गज दावेदारों को

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 24, 2020, 1:30 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्यMadhyaPradeshमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्य 3 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेशMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेश 3 घंटे पहले80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेतMadhyaPradesh80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेत 3 घंटे पहलेटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबितIndia Newsटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित 4 घंटे पहलेनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरूMadhyaPradeshनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरू 4 घंटे पहलेमध्यप्रदेश: उद्योग, रोजगार और कृषि में अग्रणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवMadhyaPradeshमध्यप्रदेश: उद्योग, रोजगार और कृषि में अग्रणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 घंटे पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 4 घंटे पहलेशहडोल … छात्रावास की 150 बच्चियों अपनी समस्याओं को लेकर दीवार लांघकर 45 km दूर कलेक्टर से मिलने के लिए निकली।।India Newsशहडोल … छात्रावास की 150 बच्चियों अपनी समस्याओं को लेकर दीवार लांघकर 45 km दूर कलेक्टर से मिलने के लिए निकली।। 4 घंटे पहले
↑