देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 1 बार पढ़ी गई

कर्नाटक में कोरोना के 6 नए मामले आए सामने, संक्रमित लोगों की संख्या 26 हुई

कर्नाटक में कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आए (प्रतीकात्मक तस्वीर) कर्नाटक (Karnataka) में छह नए लोगों में कोरोना वायरस (Coronavirus) की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 26 हो गई है. बेंगलुरु. कर्नाटक (Karnataka) में रविवार को और छह लोगों में कोरोना वायरस (Coronavirus) की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 26 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 26 सत्यापित मामले सामने आये हैं जिनमें से एक मरीज की मौत हो गयी.स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 24 मरीज निर्धारित अस्पतालों में पृथक रूप से रखे गये हैं और उनकी स्थिति स्थिर है. छह नये मामलों के संबंध में विभाग ने कहा कि तीन बेंगलुरु से और बाकी तीन धारवाड़, गोवरिबिदनौर और भटकल से हैं.राज्य में परीक्षाएं टलीकोरोना वायरस (Covid-19) के चलते कर्नाटक सरकार ने 10वीं कक्षा की परीक्षा समेत सभी परीक्षाएं टाल दी हैं और राज्य की सीमाओं को बंद करने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए ‘जनता कर्फ्यू’ का आह्वान किए जाने से राजधानी समेत राज्य के अन्य हिस्सों में सड़कों पर वीरानी छाई रही.‘जनता कर्फ्यू’ की प्रशंसामुख्यमंत्री येडियुरप्पा ने प्रधानमंत्री की ‘जनता कर्फ्यू’ अपील का समर्थन करने के लिए राज्य के लोगों की प्रशंसा की और उनका आभार जताया. ग्रामीण इलाकों में इस संक्रामक रोग को फैलने से रोकने के लिए शहर में लोगों से अगले 15 दिनों तक गांव न जाने की अपील करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि हवाईअड्डों पर अब से सभी घरेलू यात्रियों की जांच करने का भी फैसला किया गया है.उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘हमने राज्य की सीमाओं को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है, हम इस संबंध में हर किसी से सहयोग की अपेक्षा करते हैं।

Abhishek Raghuvanshi22 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
कर्नाटक में कोरोना के 6 नए मामले आए सामने, संक्रमित लोगों की संख्या 26 हुई

कर्नाटक में कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कर्नाटक (Karnataka) में छह नए लोगों में कोरोना वायरस (Coronavirus) की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 26 हो गई है.

बेंगलुरु. कर्नाटक (Karnataka) में रविवार को और छह लोगों में कोरोना वायरस (Coronavirus) की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 26 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 26 सत्यापित मामले सामने आये हैं जिनमें से एक मरीज की मौत हो गयी.

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 24 मरीज निर्धारित अस्पतालों में पृथक रूप से रखे गये हैं और उनकी स्थिति स्थिर है. छह नये मामलों के संबंध में विभाग ने कहा कि तीन बेंगलुरु से और बाकी तीन धारवाड़, गोवरिबिदनौर और भटकल से हैं.

राज्य में परीक्षाएं टली

कोरोना वायरस (Covid-19) के चलते कर्नाटक सरकार ने 10वीं कक्षा की परीक्षा समेत सभी परीक्षाएं टाल दी हैं और राज्य की सीमाओं को बंद करने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए ‘जनता कर्फ्यू’ का आह्वान किए जाने से राजधानी समेत राज्य के अन्य हिस्सों में सड़कों पर वीरानी छाई रही.‘जनता कर्फ्यू’ की प्रशंसा

मुख्यमंत्री येडियुरप्पा ने प्रधानमंत्री की ‘जनता कर्फ्यू’ अपील का समर्थन करने के लिए राज्य के लोगों की प्रशंसा की और उनका आभार जताया. ग्रामीण इलाकों में इस संक्रामक रोग को फैलने से रोकने के लिए शहर में लोगों से अगले 15 दिनों तक गांव न जाने की अपील करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि हवाईअड्डों पर अब से सभी घरेलू यात्रियों की जांच करने का भी फैसला किया गया है.

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘हमने राज्य की सीमाओं को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है, हम इस संबंध में हर किसी से सहयोग की अपेक्षा करते हैं। 27 मार्च को होने वाली 10वीं कक्षा की परीक्षा समेत सभी परीक्षाओं को टाल दिया गया है हालांकि केवल कल होने वाली 12वीं कक्षा की परीक्षा होगी.’

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 22, 2020, 11:14 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाएMadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 1 दिन पहलेई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोरMadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 1 दिन पहलेपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किएMadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 1 दिन पहलेमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन कियाMadhyaPradeshमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन किया 1 दिन पहलेजनसंपर्क में अशोक मनवानी की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाईMadhyaPradeshजनसंपर्क में अशोक मनवानी की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश कोगजे का अभिनंदन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश कोगजे का अभिनंदन किया 1 दिन पहलेदिन को जारी हुई सूची, रात को शराब पीकर कर दिया कांड…भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने पहुंची भाभीIndia Newsदिन को जारी हुई सूची, रात को शराब पीकर कर दिया कांड…भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने पहुंची भाभी 1 दिन पहलेकर्मयोगी नितिन नबीन के मीडिया महारत्न आशीष ऊषा अग्रवालIndia Newsकर्मयोगी नितिन नबीन के मीडिया महारत्न आशीष ऊषा अग्रवाल 1 दिन पहले
↑