देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 1 बार पढ़ी गई

कोरोना का सबसे भीषण आतंक झेलने वाले शहर में क्यों फूट रहे हैं पटाखे?

चीन के वुहान शहर में पटाखे चलने की खबर सोशल मीडिया पर सामने आई है. वुहान में करीब तीन महीने तक कोरोना के डर के साये में जीने वाले लोगों को अब खुशी मनाने का मौका मिल गया है.

Abhishek Raghuvanshi22 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
कोरोना का सबसे भीषण आतंक झेलने वाले शहर में क्यों फूट रहे हैं पटाखे?

चीन के वुहान शहर में पटाखे चलने की खबर सोशल मीडिया पर सामने आई है.

वुहान में करीब तीन महीने तक कोरोना के डर के साये में जीने वाले लोगों को अब खुशी मनाने का मौका मिल गया है.

कोरोना वायरस (Corona Virus) की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी. इसी वजह से इस वायरस को वुहान वायरस (Wuhan Virus) का भी नाम दिया गया है. लेकिन अब इस शहर में कुछ लोग पटाखे चला रहे हैं, खुशियां मना रहे हैं. आखिर क्यों?

दरअसल पिछले तीन दिनों से इस शहर में कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है. करीब तीन महीने तक कोरोना के डर के साये में जीने वाले लोगों को अब खुशी मनाने का मौका मिल गया है. शहर करीब तीन महीने से लॉकडाउन था. प्रशासन ने आदेश दिया है कि कुछ चेक प्वाइंट्स खोल दिए जाएं.

लेकिन ये पाबंदी सिर्फ शहर के भीतर के लिए हटाई गई है. शहर से बाहर जाने की अब भी मनाही है. प्रशासन का मानना है कि कोरोना को लेकर वुहान सबसे संवेदनशील इलाका है और आगामी महीनों में भी कोशिश करनी है कि यहां से वायरस बाहर न फैले.

हालांकि चीन के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक शहर के सभी लोगों को ये भरोसा नहीं है कि तीन दिनों में कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया है. लोगों का ये भी मानना है कि सरकार आंकड़े छिपा रही है. वेन जी नाम के शहर निवासी ने कहा- मैंने नहीं मानता कि तीन दिनों में कोई नया केस सामने नहीं आया. हमें अब भी सुरक्षा के लिहाज से घरों में ही रहना चाहिए.अन्य जगहों के क्या हाल हैं
जनवरी और फरवरी महीने में कोरोना से बुरी तरह जूझने के बाद अब चीन में हालात सामान्य होने लगे हैं. गौरतलब है कि चीनी राष्ट्रपति ने कोरोना को कम्यूनिस्ट चीन के इतिहास में सबसे बड़ी मेडिकल इमरजेंसी घोषित किया था. वुहान के अलावा अन्य जगहों पर अब प्रशासन प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है. चीन ने कई जगहों पर मैन्यूफैक्चरिंग का काम फिर से शुरू कर दिया है.

चीन के बाद अब यूरोप बना एपिसेंटर
अब कोरोना वायरस का केंद्रबिंदु चीन और एशिया न होकर यूरोप हो गया है. इस समय कोरोना के साथ सबसे बड़ी जंगह यूरोप लड़ रहा है. गौरतलब है कि चीन के बाद इस समय यूरोपीय देश इटली कोरोना से बुरी तरह जूझ रहा है. पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें 

इजरायल फोन ट्रैक कर तो कोरिया सख्‍त फैसले लेकर कोरोना को कर रहा काबू
Coronavirus: इस ब्‍लड ग्रुप के लोगों को है कोरोना वायरस के संक्रमण का सबसे ज्‍यादा खतरा
Coronavirus: क्‍या आपके एयर कंडीशनर से भी फैल सकता है इंफेक्‍शन

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए नॉलेज से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 22, 2020, 11:37 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाएMadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 1 दिन पहलेई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोरMadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 1 दिन पहलेपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किएMadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 1 दिन पहलेमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन कियाMadhyaPradeshमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन किया 1 दिन पहलेजनसंपर्क में अशोक मनवानी की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाईMadhyaPradeshजनसंपर्क में अशोक मनवानी की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश कोगजे का अभिनंदन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश कोगजे का अभिनंदन किया 1 दिन पहलेदिन को जारी हुई सूची, रात को शराब पीकर कर दिया कांड…भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने पहुंची भाभीIndia Newsदिन को जारी हुई सूची, रात को शराब पीकर कर दिया कांड…भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने पहुंची भाभी 1 दिन पहलेकर्मयोगी नितिन नबीन के मीडिया महारत्न आशीष ऊषा अग्रवालIndia Newsकर्मयोगी नितिन नबीन के मीडिया महारत्न आशीष ऊषा अग्रवाल 1 दिन पहले
↑