बिजली कंपनी कर्मचारी को रीडिंग लेना महंगा पड़ गया गुस्साए बिजली उपभोक्ता ने कर्मचारी के साथ मारपीट और बदतमीजी करना शुरू कर दी घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल मामला किशनगंज थाना क्षेत्र के शासकीय अस्पताल के पीछे मीटर रीडिंग लेने गए बिजली कर्मचारी जय शुक्ला बिजली उपभोक्ता संतोष और रितेश बिजली कर्मचारी से बदसलूकी करने लगे रीडिंग को लेकर हुए विवाद के बाद हाथापाई पर बात उतर आई जहां बिजली अधिक रीडिंग लेकर बिल भेजने की बात को लेकर गुस्साए उपभोक्ता संतोष ने कर्मचारी के साथ मारपीट की और आ शब्दों का प्रयोग किया बिजली कर्मचारी ने थाने पर मामले की शिकायत दर्ज कराई है जहां पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा सहित मारपीट और अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है फिलहाल आरोपी घटना के बाद से फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
