इंदौर के एक होस्टल के सामने शराब के नशे में घूमते हुए चार युवकों ने एक के बाद एक 315 की रायफल से किए चार फायर होस्टल के केयर टेकर ने यह देखा तो दोस्त को कॉल कर पुलिस को मामले की दी सूचना बाद में पुलिस को कार से भागते हुए सीसीटीवी फुटेज मिले। पुलिस ने रात में ही नंबर के आधार पर रायफल मालिक को पकड़ लिया। मामले में उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
मामला भवरकुआ थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी कॉलोनी की है। यहां मुकेश अहिरवार एक होस्टल में रहकर वार्डन का काम करता है। सोमवार रात यहां कार नंबर MP-07-CD-2782 से आए युवकों ने कार में से उतरकर एक के बार एक चार फायर किये। आवाज सुनकर मुकेश बाहर अाया। इस दौरान सभी लड़के नशे में लग रहे थे। मुकेश ने इस मामले में अपने दोस्त को कॉल किया ओर फिर पुलिस को जानकारी दे दी। रात में पुलिस जब मौके पर पहंुची तो युवक कार लेकर भाग गए थे। बाद में सीसीटीवी कैमरो में कार का नंबर आने के बाद पुलिस ने हर्मेन्द्र सिंह उर्फ बंटी पुत्र महेंद्र सिंह खेनवार निवासी एमरैल प्रथम विनायक टाउनशीप कनाड़िया को पकड़ा है। जो बंगाली चौराहे पर ओसवाल पार्किग में इंचार्ज का काम करता है। हमेन्द्र ने बताया कि उसके पास लायसेंसी 315 बोर की राइफल है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
हमेन्द्र ने पूछताछ में बताया कि उसने दोस्त चेतन शर्मा उर्फ पंडित,चेतन के जीजा ओर उसके ही दोस्त अभिषेक के साथ पार्टी की थी। जिसके बाद सभी कार से घूमने निकले थे। इस दौरान नशे में एक दूसरे को दिखाने के लिये हवा फायर किये थे। पुलिस के मुताबिक जिस कार में सभी आरोपी घूम रहे थे। वह किसी महिला डॉक्टर की बताई जा रही है।
