इंदौर में प्रवासी भारतीयों को योग के टीचरों द्वारा योगाचार्य कराया जाएगा इसके लिए प्रवासी भारतीयों के रुकने वाले स्थानों पर माकूल व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जा रही है पिछले दिनों मुख्यमंत्री से महापौर द्वारा योग मित्र मुहिम को लेकर चर्चा की गई थी….।
–इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट को लेकर कई विभाग तमाम तरह की तैयारियों में जुटे हुए हैं और इसी के तहत महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा पिछले दिनों योग मित्र मुहिम की शुरुआत की गई थी और इसी के तहत महापौर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया था कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को योग से जोड़ा जाए जिस पर मुख्यमंत्री ने हामी भर दी है और इसी के लिए अब योग के 70 विशेष ट्रेनर द्वारा प्रवासी भारतीयों को योगा कराया जाएगा योगा करने के लिए जहां पर प्रवासी भारतीय रुकेंगे वहीं पर सेंटर बनाया जाएगा ताकि उन्हें योगा करने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता ना पड़े और इसकी पूरी व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जा रही है…।
