इंदौर द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी की वारदात सामने आई है जहां खुली खिड़की से घर में घुसे चोरो ने सोने चांदी के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के ऋषि पैलेस कॉलोनी का है यहां के रहने वाले आशीष साल्वे ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह अपने भाई के साथ घर में सो रहे थे उसी दौरान खिड़की खुली रह गई थी जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर में प्रवेश किया और सोने चांदी के जेवर और आठ हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए सुबह उठे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त था फरियादी आशीष ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है वहीं पुलिस अब चोरों की तलाश में जुटी हुई है वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
