प्रदेश में 1600 करोड़ का निवेश करेगा वॉल्वो तथा आयशर मोटर्स का संयुक्त उपक्रम उद्योगपतियों ने लिनेन और जूट इकाइयाँ स्थापित करने में भी दिखाई रूचि
मुख्यमंत्री श्री चौहान से उद्योगपतियों ने की भेंट इंदौर - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनवरी 2023 में इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
इंदौर – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनवरी 2023 में इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। ऑटोमोबाइल, टेक्सटाईल, फार्मा सहित अन्य उद्योगों के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएँ हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उद्योगपतियों से भेंट में यह बात कही।
मुख्यमंत्री श्री चौहान से मुख्यमंत्री कार्यालय समत्व भवन भोपाल में फोर्स मोटर्स लिमिटेड के चेयरमेन श्री अभय फिरोदिया और डीजीएम श्री अभय सिंघी, व्ही.ई. कमर्शियल लिमिटेड के प्रबंध संचालक, सी.ई.ओ. श्री विनोद अग्रवाल और वाइस प्रेसीडेंट श्री नितिन नागड़ा, सागर ग्रुप के चेयरमेन श्री सुधीर अग्रवाल, यशोदा लिनेन यार्न लिमिटेड के सी.एम.डी. श्री अवंति कुमार कांकरिया और कार्यकारी संचालक श्री आशीष कांकरिया, अवादा वेंचर्स प्रायवेट लिमिटेड के चेयरमेन श्री विनीत मित्तल और जी.एम. श्री मुकेश सिंघानिया ने भेंट की। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री मनीष सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान को वॉल्वो ग्रुप तथा आयशर मोटर्स के संयुक्त उपक्रम व्ही.ई. कमर्शियल व्हीकल्स के श्री विनोद अग्रवाल ने बताया कि उपक्रम भोपाल, धार और देवास जिलों में वाहन निर्माण से संबंधित इकाइयों में 1600 करोड़ रूपए निवेश करेगा। यशोदा लिनेन यार्न लिमिटेड के श्री कांकरिया ने प्रदेश में लिनेन की इकाई स्थापित करने में रूचि दिखाई। उन्होंने कहा कि स्टिचिंग और वीविंग इकाई की स्थापना पर लगभग 450 करोड़ रूपये का निवेश किया जाएगा, जिससे 4 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह समूह पूर्वी मध्यप्रदेश क्षेत्र में जूट इकाई लगाने की संभावनाओं पर भी कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान से फोर्स मोटर्स लिमिटेड और सागर ग्रुप के प्रतिनिधियों ने प्रदेश की औद्योगिक नीति तथा निवेश प्रोत्साहन संबंधी सहायता के प्रावधानों के संबंध में चर्चा की। अवादा ग्रुप के प्रतिनिधियों ने प्रदेश में सी.एस.आर. गतिविधियों के बारे में विचार-विमर्श किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 4 घंटे पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 4 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 23 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 1 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 2 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 13 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 13 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 13 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 13 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 13 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 13 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 19 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 19 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 19 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 19 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 24 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 26 दिन पहले