
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि नामांतरण, सीमाकंन, बंटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए। बैठक में बैठक में अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा, श्री अभय बेड़ेकर, श्रीमती सपना लोवंशी, श्री आर.एस. मण्डलोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की अधिकारीवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सीमांकन सही तरीके से किया जाए। सीमांकन पूरी तरह से निष्पक्ष और नियमानुसार हो। उन्होंन कहा कि लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। निराकरण की प्रगति की हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण करें। अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे जरूरत के अनुसार अपने-अपने कार्यालय तथा स्टॉफ भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करें।
