देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 16 बार पढ़ी गई

ब्रिटिश PM बोले- चीन से संबंधों का अच्छा समय खत्म:BBC पत्रकार से मारपीट से नाराज UK, संबंध सुधारने के लिए बनी पॉलिसी रद्द होगी?

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने फोरन पॉलिसी पर दिए अपने पहले भाषण में चीन को लताड़ा है। सुनक ने सोमवार को दिए अपने भाषण में कहा है कि चीन से इंगलैण्ड के आदर्शों और इंटरेस्ट को लगातार खतरा बना हुआ है ।

Abhishek Raghuvanshi29 नवंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने फोरन पॉलिसी पर दिए अपने पहले भाषण में चीन को लताड़ा है। सुनक ने सोमवार को दिए अपने भाषण में कहा है कि चीन से इंगलैण्ड के आदर्शों और इंटरेस्ट को लगातार खतरा बना हुआ है । इसके चलकते चीन से ब्रिटेन के संबंधों का ‘गोल्डन एरा’ अब खत्म होता है।

बीजिंग में बीबीसी के पत्रकार से हुई मारपीट से नाराज सुनक ने चीन से संबंधों में बदलाव को लेकर रणनीति को बदलने की बात कही है। उन्होने यह भी कहा कि चीन लगातार दुनिया में अपने दबदबे के लिए हर ताकत का इस्तेमाल कर रहा है।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
लंदन के लॉर्ज मेयर बैकेंट में ऋषि सुनक ने ब्रिटेन की फॉरन पॉलिसी पर अपना पहला भाषण दिया।डेविड कैमरन ने गोल्डन एरा पॉलिसी को दोनों देशों के प्रोफिटेबल बताया था।

2015 की पॉलिसी खत्म होगी?

सुनक ने मंगलवार को ब्रिटेन औऱ चीन के संबंधों पर बनी जिस पॉलिसी को रद्द करने का इशारा किया है। वो साल 2015 में बनाई गई थी। इस पॉलिसी को सुनक बचकाना आइडिया बताया और कहा चीन के साथ ट्रेड से वहां कोई सामाजिक या राजनीतिक बदलाव नहीं आएगा। दरअसल विपक्ष लगातार सुनक पर आरोप लगा रहा था कि वो चीन को लेकर सख्त नीति नहीं अपना रहे हैं। चीन की बजाए अब ब्रिटेन एशिया-पैसिफिक के दूसरे देशों से संबंध बढ़ाएगा।

चीन से संबंधों को बेहतर बनाने के लिए बनाई थी गोल्डन एरा पॉलिसी

चीन के साथ संबंधों को लेकर गोल्डन एरा पॉालिसी साल 2015 में बनाई गई थी। जिसकी घोषणा शी जिनपिंग की ब्रिटेन विजिट से पहले वहां प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने की थी। इस पॉलिसी का मकसद ब्रिटेन और चीन के बीच संबंधों को बेहतर बनाना और कई तरह के ट्रेड को मजबूत करना था।

चीन ने प्रदर्शन कवर करने गए BBC के पत्रकार को किया था गिरफ्तार

शंघाई में विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे BBC के एक पत्रकार एड लॉरेंस को चीन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। थोड़ी ही देर बाद उसके साथ मार-पीट की गई, फिर उसे रिहा कर दिया गया। BBC के मुताबिक पुलिस ने उसके हाथ बांधे, पीटा और उसे लात भी मारीं। इधर, चीनी अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा कि एड लॉरेंस ने गिरफ्तारी के समय नहीं बताया था कि वो पत्रकार है। उसके पास आईडेंटिटी और प्रेस कार्ड भी नहीं था।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑