देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 7 बार पढ़ी गई

अफगानिस्तान में भुखमरी के हालात:भूख से रोते बच्चों को सुलाने के लिए मां-बाप नींद की दवा दे रहे, बेटियों को बेच रहे

अफगानिस्तान में हालात बदतर हो गए हैं। भुखमरी का यह हाल है कि लोग अपने भूखे बच्चों को सुलाने के लिए नींद की दवा दे रहे हैं। कई लोग तो खाने के लिए अपनी बेटियों और किडनी भी बेच रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi28 नवंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अफगानिस्तान में हालात बदतर हो गए हैं। भुखमरी का यह हाल है कि लोग अपने भूखे बच्चों को सुलाने के लिए नींद की दवा दे रहे हैं। कई लोग तो खाने के लिए अपनी बेटियों और किडनी भी बेच रहे हैं। इसका कारण तालिबान सरकार की अपने ही लोगों के प्रति अनदेखी है। पिछले साल कब्जा करने के बाद से यहां विदेशी मदद नहीं मिली है।

अफगानिस्तान के तीसरे सबसे बड़े शहर हेरात के बाहर मिट्‌टी के कच्चे घरों में हजारों लोग जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यहां रहने वाले अब्दुल वहाब का कहना है कि महीने में ज्यादातर दिन परिवार के एक समय के खाने तक का जुगाड़ नहीं हो पाता है। हमारे बच्चे भूख से रोते हैं और रात को सो नहीं पाते। इस कारण वह फार्मेसी से नींद की दवा ले आते हैं। वहां रहने वाले लगभग अधिकतर लोग ऐसा करते हैं।

तस्वीरों में खबर3 फोटो

लोगों ने बताया कि एक रोटी की कीमत (10 रुपए) में 5 गोलियां मिल जाती हैं और रात कट जाती है।

एक साल के बच्चे को भी दवा दे रहे
एक अन्य व्यक्ति गुलान हजरत का कहना है कि वह तो मजबूरी में अपने एक साल के बच्चे को भी यह दवा देता है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि डिप्रेशन के इलाज में इन गोलियों को मरीज को सुलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, इसके नियमित इस्तेमाल की मंजूरी नहीं दी जाती है।

यह कभी-कभार ही इस्तेमाल करने को कहा जाता है। इसका कारण यह है कि इससे लिवर खराब हो सकता है। इसके अलावा लगातार थकान, नींद और व्यवहार संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

2 से ढाई लाख रुपए में बिक रहीं बच्चियां
AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, भुखमरी से बचने के लिए शादी के नाम पर छोटी उम्र में बेची जा रही बच्चियों की कीमत 2 से ढाई लाख रुपए के बीच लगाई जा रही है। निजामुद्दीन ने बताया कि मजबूरी में उसे 5 साल की बेटी को 90 हजार रुपए में बेचना पड़ा।

पश्चिमी अफगानिस्तान में फाहिमा नाम की एक महिला ने बताया कि उसकी 6 साल और डेढ़ साल की बेटियों को उसके पति ने बेच दिया है। बड़ी बेटी की कीमत 3350 डॉलर (करीब 2.5 लाख रुपए) लगाई गई, जबकि छोटी बच्ची के बदले उन्हें 2800 डॉलर (करीब 2.1 लाख रुपए) मिले। ये पैसे भी एकमुश्त नहीं दिए गए हैं, बल्कि बच्चियों को खरीदने वाले परिवार किस्तों में ये भुगतान करेंगे।

तालिबान बोला- यह हमारी समस्या नहीं
गरीबों के कैंप में अब्दुल रहीम अकबर सबसे गरीब लोगों के लिए ब्रेड या दूसरी खाने की चीजें मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने भुखमरी के चलते बेटियों को बेचने के कई मामले सामने आने पर स्थानीय तालिबान प्रशासन से गुहार लगाई है, लेकिन तालिबान के एक अधिकारी कहा कि बाल विवाह तालिबान की समस्या नहीं है। उन्होंने कहा- ऐसी शादियों के पीछे तालिबान की सत्ता नहीं बल्कि खराब अर्थव्यवस्था जिम्मेदार है। उन्होंने अर्थव्यवस्था के खराब होने का ठीकरा अमेरिका के सिर पर फोड़ा है, जिसने अफगान सरकार की विदेशी मुद्रा तालिबान को सौंपने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

परिवार को जिंदा रखने का दबाव, चोरी छिपे बेच रहे किडनी
भूख से निपटने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। 20 वर्षीय अम्मार (काल्पनिक नाम) ने बताया कि परिवार को जिंदा रखने के दबाव में 3 माह पहले ही सवा दो लाख रुपए में उसने अपनी किडनी बेच दी।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑