देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 19 बार पढ़ी गई

PAK आर्मी चीफ की फेयरवेल स्पीच:जनरल बाजवा बोले- फौज 70 साल सियासत करती रही, अब दखल नहीं देगी- भाषा सुधारें नेता

पाकिस्तान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) जनरल कमर जावेद बाजवा 29 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। इसके पहले बुधवार को उन्होंने फेयरवेल स्पीच दी।

Abhishek Raghuvanshi24 नवंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पाकिस्तान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) जनरल कमर जावेद बाजवा 29 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। इसके पहले बुधवार को उन्होंने फेयरवेल स्पीच दी। इस भाषण में जनरल बाजवा ने साफगोई दिखाते हुए माना कि मुल्क की सियासत में फौज 70 साल से दखलंदाजी करती रही है, लेकिन अब नहीं करेगी।

61 साल के बाजवा ने सियासतदानों और खासतौर पर इमरान खान को बिना नाम लिए नसीहत दी। कहा- ये बहुत जरूरी है कि फौज के बारे में बोलते वक्त सलीके से शब्दों का चुनाव किया जाए। बाजवा के मुताबिक- हालिया महीनों में जिस तरह की जुबान का इस्तेमाल फौज के लिए किया गया है, वो बहुत गलत और दुख देने वाला है।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
इमरान खान के साथ जनरल बाजवा (दाएं)। बाजवा की वजह से खान प्रधानमंत्री बने थे। बाद में जब सत्ता चली गई तो बाजवा इमरान के निशाने पर आ गए। (फाइल)

इमरान ही टारगेट पर

  • अप्रैल में सत्ता खोने वाले इमरान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने फौज और इसके चीफ जनरल बाजवा को हर पब्लिक प्लेटफॉर्म से एक तरह से गालियां ही दीं। खान फौज के समर्थन से ही सत्ता में आए थे और जब हर मोर्चे पर नाकाम रहे तो फौज ने समर्थन देना बंद कर दिया। खान की सरकार गिर गई। इसके बाद से ही इमरान जनरल बाजवा के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • खान ने बाजवा को न्यूट्रूल, गद्दार, देशद्रोही और जानवर तक कह दिया। हालांकि, कभी सीधे तौर पर नाम कभी नहीं लिया। बाजवा ने इसका जिक्र किया। कहा- नई सरकार को इम्पोर्टेड और सिलेक्टेड कहा जा रहा है। हमें क्या-क्या नहीं कहा गया। ये बंद होना चाहिए।
  • बाजवा ने कहा- बतौर आर्मी चीफ मैं आज आखिरी बार देश से बात कर रहा हूं। फौज का 70 साल तक सियासत में दखल रहा। पिछले साल फरवरी में हमने तय किया कि अब हम सियासी मामलों से दूर रहेंगे। मेरे जाने के बाद भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

फौज को विलेन बनाया जा रहा है
बाजवा ने आगे कहा- फौज के बारे में गलत बातें फैलाई जा रही हैं। लोगों को भड़काया जा रहा है। इतना ही नहीं, जब आलोचना की जाती है तो लहजा और लफ्ज बेहद खराब होते हैं। इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। मैं ये नहीं कहता कि फौज से गलतियां नहीं हुईं। और फौज ही क्यों? कोई भी इंस्टीट्यूशन गलतियां कर सकता है। इसमें नेता और सिविल सोसाइटी भी शामिल है।

उन्होंने कहा- अब वक्त आ गया है कि हम अपने स्वार्थ और अहंकार को कोने में रखें और सिर्फ मुल्क के बारे में सोचें। पाकिस्तान इस वक्त बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हमारी इकोनॉमी सबसे बुरे दौर में है। जरूरत इस बात की है कि सभी सियासी पार्टियां घमंड छोड़कर एक साथ बैठें, पुरानी गलतियों से सीखें और मुल्क को इन हालात से निकालें। हमें लोकतंत्र की रास्ते पर ही चलना होगा। सियासत में जीत-हार चलती रही है और चलती रहेगी।

1971 की हार का भी जिक्र
जनरल बाजवा ने 1971 की जंग में भारत से मिली हार और बांग्लादेश के जन्म का भी जिक्र किया। कहा- मैं नहीं मानता कि 1971 में फौज नाकाम रही थी। अगर कोई नाकाम रहा था तो वो हमारे सियासतदान थे। उस वक्त 92 हजार नहीं, बल्कि सिर्फ 34 हजार सैनिक जंग के मैदान में थे। भारत के 2 लाख 50 हजार सैनिकों के साथ मुक्ति वाहिनी के 2 लाख फौजी भी थे। इसके बावजूद हम बहादुरी से लड़े। इसका जिक्र तो तब के इंडियन आर्मी चीफ फील्ड मार्शल मानेकशॉ ने भी किया था।

बाजवा ने भावुक होते हुए कहा- मुल्क की हिफाजत के लिए हमने कुर्बानियां दीं और आज हमारे साथ जो कुछ हो रहा है वो नाइंसाफी है। जो शहीद हुए हैं, मैं उनको सलाम पेश करता हूं।

बाजवा 6 साल आर्मी चीफ रहे। 2016 में उन्होंने फौज की कमान संभाली थी। एक संविधान संशोधन के बाद उन्हें 3 साल का एक्सटेंशन मिला। अब एक और एक्सटेंशन उन्हें ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने रिटायर होना ही सही समझा।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑