इमरान खान को धमकी:पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर बोले- आर्मी चीफ अपॉइंट हो जाने दीजिए, फिर इमरान से निपटेंगे
पाकिस्तान में आर्मी चीफ के अपॉइंटमेंट को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और शाहबाज शरीफ सरकार आमने-सामने हैं। इमरान खान अपनी मर्जी का आर्मी चीफ चाहते हैं और सरकार अपनी मर्जी का।
पाकिस्तान में आर्मी चीफ के अपॉइंटमेंट को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और शाहबाज शरीफ सरकार आमने-सामने हैं। इमरान खान अपनी मर्जी का आर्मी चीफ चाहते हैं और सरकार अपनी मर्जी का। इस बीच, डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने इमरान को इशारों-इशारों में धमकी दी है। आसिफ ने संसद में कहा- दो या तीन दिन में अगले आर्मी चीफ की अपॉइंटमेंट का लेटर जारी होगा। इसके बाद हम इमरान को देखेंगे।
इमरान खान ने इस महीने की शुरुआत में सरकार पर दबाव बनाने के लिए लॉन्ग मार्च शुरू किया था। इसमें उन पर कथित तौर पर हमला भी हुआ। अब वो रावलपिंडी में बड़ी रैली करने जा रहे हैं। यहीं पाकिस्तान आर्मी का हेडक्वॉर्टर है।
फौज और सरकार इमरान से परेशान
इमरान के लॉन्ग मार्च की वजह से सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का दौरा रद्द हुआ। इसके अलावा पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में केंद्र सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। इसकी वजह से सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि फौज भी परेशान है। इमरान के बयानों से फौज में दरार पड़ने की भी खबरें हैं। माना जा रहा है कि फौज और सरकार इमरान के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का फैसला कर चुके हैं। इसके संकेत ख्वाजा आसिफ के बयान से मिलते हैं।
आसिफ ने कहा- सबसे जरूरी काम आर्मी चीफ का अपॉइंटमेंट है। यह प्रॉसेस 2 या 3 दिन में पूरी हो जाएगी। इसके बाद इमरान से निपटा जाएगा।
हिंसा का खतरा
- इमरान का लॉन्ग मार्च इस महीने की शुरुआत में शुरू हुआ था। इसके बाद से लगातार हिंसा हो रही है। अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। खुद इमरान पर कथित तौर पर हमला हुआ और उनकी पार्टी दावा करती है कि खान के पैर में तीन गोलियां लगी हैं।
- सरकार को लगता है कि इमरान मुल्क में हिंसा भड़काना चाहते हैं ताकि दूसरे देश और इंटरनेशनल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स पाकिस्तान को आर्थिक मदद न दें। यही वजह है कि अब इमरान के खिलाफ सख्ती के संकेत मिलने लगे हैं।
- पिछले दिनों खान ने कहा था कि अगला आर्मी चीफ शरीफ और जरदारी खानदान जैसे चोरों की मदद करेगा। इसके बाद माना जा रहा है कि फौज की लीडरशिप भी खान से सख्त खफा है।
आर्मी सिस्टम का सबसे जरूरी हिस्सा
आसिफ ने कहा- इसमें कोई दो राय नहीं कि फौज हमारे सिस्टम का सबसे जरूरी हिस्सा है। वर्तमान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा 29 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे। उम्मीद करते हैं कि 27 नवंबर तक नया आर्मी चीफ ज्वॉइन कर लेगा।
MBS के दौरे से क्या थी उम्मीद
- पाकिस्तान के फॉरेन रिजर्व इस वक्त 7 से 8 अरब डॉलर के बीच हैं। इनमें में भी करीब 2.5 अरब डॉलर सऊदी की तरफ गारंटी मनी के तौर पर डिपॉजिट हैं। पाकिस्तान को सऊदी तेल भी उधार पर दे रहा है। 1.5 अरब डॉलर UAE ने दिए हैं। ये भी गारंटी मनी है। गारंटी मनी का यह मतलब है कि यह पैसा पाकिस्तान सरकार के खजाने में तो रहेगा, लेकिन वो इसे इस्तेमाल या खर्च नहीं कर सकेगा।
- शाहबाज शरीफ सरकार में फाइनेंस मिनिस्टर इशहाक डार ने पिछले दिनों कहा था- प्रिंस सलमान पाकिस्तान को 4.1 अरब डॉलर का कर्ज देंगे। इसके अलावा पेट्रोलियम सेक्टर में भी सऊदी हमारी मदद करने जा रहा है।
- अब सलमान का दौरा रद्द होने से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF से भी पाकिस्तान को तीन महीने तक कोई किश्त नहीं मिलने वाली। शरीफ पिछले महीने चीन भी गए थे, लेकिन वहां से भी नया कर्ज नहीं मिला।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले

