देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 4 बार पढ़ी गई

चीन के जिबूती प्लान से भारत को खतरा:अपने पहले विदेशी मिलिट्री बेस पर तैनात करेगा वॉरशिप-सबमरीन; अमेरिकी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि

चीन के जिबूती प्लान से भारत को खतरा हो सकता है। जिबूती में चीन अपने पहले विदेशी मिलिट्री बेस पर एयरक्राफ्ट कैरियर, बड़े वॉरशिप्स और सबमरींस को तैनात कर सकता है। अमेरिकी रक्षा विभाग की सालाना रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

Abhishek Raghuvanshi1 दिसंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

चीन के जिबूती प्लान से भारत को खतरा हो सकता है। जिबूती में चीन अपने पहले विदेशी मिलिट्री बेस पर एयरक्राफ्ट कैरियर, बड़े वॉरशिप्स और सबमरींस को तैनात कर सकता है। अमेरिकी रक्षा विभाग की सालाना रिपोर्ट में यह बात कही गई है। यह रिपोर्ट यूएस कांग्रेस में पेश की गई है, जिसे रविवार यानी 27 नवंबर को जारी किया गया। अमेरिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के इस कदम से हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय नौसेना के लिए गंभीर सुरक्षा चुनौतियां पैदा हो सकती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 590 मिलियन डॉलर की लागत यहां साल 2016 से ही कंस्ट्रक्शन जारी है। यह नेवल बेस बनाने के बाद चीन ने हिंद महासागर से लेकर साउथ चाइना सी तक अपनी ताकत का विस्तार कर रहा है। यह बेस स्ट्रैटेजिक तौर अहम बाब-अल-मंडेब स्ट्रैट के पास स्थित है। यह स्ट्रैट अदन की खाड़ी और लाल सागर को अलग करता है। जिबूती एक व्यस्ततम शिपिंग रूट के (स्वेज नहर) रास्ते में पड़ने वाला देश है।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
यह तस्वीर मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने जारी की है। नेवल बेस के डॉकयार्ड पर युझाओ क्लास लैंडिंग शिप दिखाई दे रही है।टाइप-071 वॉरशिप की यह तस्वीर चीनी आर्मी ने जारी की है। यह शिप है मिलिट्री और नॉन मिलिट्री मिशन दोनों तरीके के मिशन में इस्तेमाल होता है।चीनी स्पाई शिप युआन वांग-5 मंगलवार सुबह श्रीलंका के हंबनटोटा पोर्ट पर पहुंच गया। यह 16 से 22 अगस्त तक यहां रहेगा। यह करीब 750 किमी दूर तक आसानी से निगरानी कर सकता है। युआन वांग 5 सैटेलाइट और इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइलों को ट्रैक करने में सक्षम है।

अफ्रीका के बाकी पड़ोसी देशों के मुकाबले जिबूती के राजनीतिक हालात स्थिर हैं। नेवल बेस के जानकार एच आई सटन ने बताया था कि जिबूती बेस को स्पष्ट तौर पर सीधे हमले का सामना करने के लिए डिजाइन किया जा रहा है।

बेस पर शिप की तैनाती दिखी
चीन के जिबूती प्लान से जुड़ी तस्वीरें सामने आई हैं। मैक्सार की सैटेलाइट तस्वीरों में एक चीनी युझाओ क्लास (टाइप-071) लैंडिंग शिप दिखाई दी थी। इसे 320 मीटर लंबे डॉकयार्ड पर डॉक किया गया है। इस डॉकयार्ड पर हेलिकॉप्टर उतारने की भी सुविधा है। वाइस एडमिरल शेखर सिन्हा (रिटायर्ड) ने कहा था कि बेस पूरी तरह से ऑपरेशनल दिखाई दे रहा है। अभी और कंस्ट्रक्शन वर्क होने की संभावना है।

चीनी टाइप-071 लैंडिंग शिप का आकार काफी बड़ा है। यह अपने साथ कई टैंक, ट्रक और होवरक्राफ्ट ले जा सकता है। नेवी के जानकार सटन ने बताया कि चीनी फ्लीट में और भी ताकतवर जहाज शामिल हो रहे हैं। इनके आकार और क्षमता के आधार पर कहा जा सकता है कि इनका इस्तेमाल अहम रसद सप्लाई और ट्रांसपोर्ट मिशन के लिए किया जा रहा है।

जमीनी-हवाई हमलों से निपटने में सक्षम हैं युझाओ क्लास शिप
युझाओ क्लास के शिप्स को चीनी टास्क फोर्स के सबसे अहम वॉरशिप के तौर पर डिजाइन किया गया है। ये शिप जमीनी और हवाई हमलों से भी निपटने में सक्षम हैं। चीनी नेवी ने अलग-अलग चरणों में इस कैटेगरी के कुल 8 शिप्स को अपनी फ्लीट में कमीशन किया है।

इस बेस पर एक और चीनी शिप ‘चांगबाई शान’ की मौजूदगी देखी गई है। यह एक बड़ा 25,000 टन का जहाज है, जिसे 800 सैनिकों और वाहनों, एयर-कुशन लैंडिंग क्राफ्ट और हेलिकॉप्टर ले जाने करने के लिए डिजाइन किया गया है। माना जा रहा है कि इसने इसी साल एक फ्रंटलाइन चीनी डिस्ट्रॉयर के साथ हिंद महासागर के पानी में प्रवेश किया।

चीनी स्पाई शिप युआन वांग-5 मंगलवार सुबह श्रीलंका के हंबनटोटा पोर्ट पर पहुंच गया। यह 16 से 22 अगस्त तक यहां रहेगा। यह करीब 750 किमी दूर तक आसानी से निगरानी कर सकता है। युआन वांग 5 सैटेलाइट और इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइलों को ट्रैक करने में सक्षम है।

चीनी कर्ज के तले दबा है जिबूती
जिबूती में पूरी चीनी नेवल बेस की तस्वीरें उस समय आई है, जब चीन ने श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह में 25,000 टन के सैटेलाइट और बैलिस्टिक मिसाइल ट्रैकिंग शिप युआन वांग 5 को डॉक किया है। जासूसी के खतरे को देखते हुए भारत ने इसे लेकर श्रीलंका के सामने विरोध दर्ज कराया था।

श्रीलंका और जिबूती दोनों देशों में चीन की उपस्थिति लांग टर्म ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ के तहत दोनों देशों में उसके आर्थिक निवेश से जुड़ी हुई है। जिबूती भी चीन के कर्ज तले दबा हुआ है। यह कर्ज जिबूती की GDP के 70% से ज्यादा है। वहीं, चीन ने 99 साल के जरिए श्रीलंका के पोर्ट पर कब्जा कर लिया है।

चीन की समुद्री प्रभाव बढ़ाने की रणनीति
इंडियन नेवी के पूर्व चीफ एडमिरल अरुण प्रकाश ने NDTV को बताया कि भारत को चीन के समुद्री इरादों या क्षमताओं के बारे में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्हें अफ्रीकी देश में स्टैंडिंग पेट्रोल चालू किए 14 साल हो चुके हैं। शुरू में हमें संदेह था कि चीन इतनी दूर की बेस को कैसे ऑपरेट कर सकता है। लेकिन उन्होंने दिखाया है कि वे ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने 6 से 9 महीनों तक शिप्स को स्टेशन पर तैनात रखा है।

आज हम जो कुछ भी देख रहे हैं, वह चीन के समुद्री प्रभाव को बढ़ाने की एक सुनियोजित और सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। इसके तहत चीन ने पहले ही हिंद महासागर में परमाणु-संचालित अटैक सबमरीन ऑपरेट कर चुका है। इस समुद्री इलाके में हम वॉरशिप के बड़े ग्रुप को भी देख सकते हैं। इसको लेकर अमेरिकी नेवी के शीर्ष कमांडरों ने भी चेतावनी दी है।

US पैसिफिक कमांड के तत्कालीन कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस जूनियर ने 2017 में कहा था कि- आज चीन को हिंद महासागर में शिप ले जाने से कोई भी नहीं रोक सकता।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑