
सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सबसे ज्यादा मुसीबत पुलिस को झेलना पड़ी। सुरक्षा से लेकर यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस को पसीने छूट गए। सैकड़ों पुलिसकर्मियों और अफसरों को ड्यूटी के लिए कई दिनों तक रिहर्सल करना पड़ी। सीआरपीएफ और इंटेलिजेंस विंग ने तो अफसरों का चैन ही छीन लिया। जैसे तैसे राहुल की सुरक्षा की चिंता से मुक्ति मिली ही थी कि अनुविभागीय दंडाधिकारी का आदेश थाने पहुंच गया। अफसर ने आदेश में लिखा कि कानून व्यवस्था के लिए लगाए पुलिसकर्मियों को होटल इंडियन, सागर, श्रीनाथ, वेलकम और गार्डन में ठहराया जाएगा। 28 से 30 नवंबर तक रुकने वाले इन पुलिसकर्मियों के लिए होटल अधिग्रहित कर किराये का भुगतान सांवेर टीआइ स्वयं करेंगे अथवा करवाने की व्यवस्था करेंगे। प्रशासनिक अफसर के इस आदेश के कई मायने निकाले जा रहे हैं और पुलिस विभाग में खूब प्रसारित हो रहा है।
