राजनीतिक संकट के बीच कमलनाथ का दावा- बागी विधायकों से हुई गुपचुप बातचीत
एमपी में राजनीतिक संकट के बीच सीएम कमलनाथ को सरकार बचने का भरोसा है. (File Photo) राजनीतिक संकट के बीच सीएम कमलनाथ ने कहा है कि उनकी बागी कांग्रेस विधायकों से गुपचुप बातचीत हुई है.
राजनीतिक संकट के बीच सीएम कमलनाथ ने कहा है कि उनकी बागी कांग्रेस विधायकों से गुपचुप बातचीत हुई है. सीएम का दावा है कि वो दोबारा बहुमत हासिल करेंगे.
शिवराज की गुगली से नहीं होंगे बोल्ड
उन्होंने कहा कि वे शिवराज की किसी भी गुगली से बोल्ड नहीं होने जा रहे हैं., उनकी गुगली चौड़ी हो जाएगी. क्रिकेट से संबंधित शब्लावली का प्रयोग करते हुए सीएम का इशारा पूर्व सीएम शिवराज सिंह की उस फोटो पर था, जिसमें वे किसी मैच में भाग लेते दिख रहे थे.विधायकों पर है भरोसा
उन्होंने कहा, ‘मैंने उनमें से कई विधायकों से कई बार बातचीत की है. मुझे अपने विधायकों पर भरोसा है, मैं उनसे संपर्क में हूं.’ बता दें, मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट गहराया हुआ है. इसका कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों का बागी होना है. ये विधायक अभी बेंगलुरू में मौजूद हैं, जिसका कारण सिंधिया का कांग्रेस से नाता तोड़ना और बीजेपी में शामिल होना है.
सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर रखी राय
इस दौरान सीएम ने सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि सिंधिया का इस तरह का निर्णय चौंकाने वाला था, लेकिन यह पूरी तरह अप्रत्याशित नहीं था. बता दें, पिछले कई महीनों से एमपी कांग्रेस में सिंधिया की सीएम कमलनाथ और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से नहीं बन रही थी. कमलनाथ ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह (ज्योतिरादित्य सिंधिया) कांग्रेस छोड़ देंगे, लेकिन हर कोई अपना भविष्य खुद तय करता है और उन्होंने अपने लिए रास्ता चुना.
दिल्ली में मौजूद नेता देंगे जवाब
सिंधिया के मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित किसी भी पद नहीं मिलने से नाराजगी की खबरों पर कमलनाथ ने इस मामले को दिल्ली के शीर्ष नेतृत्व से पूछने को कहा. उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बना सकता था. यह निर्णय दिल्ली में लिया गया है. वो नाराज क्यों थे, इसका जवाब दिल्ली में मौजूद हमारे नेता देंगे.’
बीजेपी ला सकती थी अविश्वास प्रस्ताव
राज्यपाल लालजी टंडन को लिखे लेटर पर उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुमत है, अगर कोई कहता है कि ऐसा नहीं है तो उन्हें अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहिए था.
कमलनाथ ने शिवराज का सीएम बनना बताया सपना
कमलनाथ ने बीजेपी से उनकी सरकार को किसी भी तरह के खतरे से साफ इनकार किया. उन्होंने कहा कि “वास्तव में कुछ बीजेपी नेता मेरे संपर्क में हैं, शिवराज फिर से सीएम बनने का सपना देख रहे हैं.”
ये भी पढ़ें:
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कल ही होगा मध्यप्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट
कमलनाथ के मंत्री का दावा- BJP के दो विधायक हमारे साथ, संपर्क में हैं…
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 19, 2020, 9:02 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगा 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्ड 3 घंटे पहले
LifestyleTCL का QM8L QLED टीवी 65 इंच पर $1,197.99 में उपलब्ध 8 घंटे पहले
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 8 घंटे पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 8 घंटे पहले
Delhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 8 घंटे पहले
Lifestyleहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयन 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshचक्रवात अरनब के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौसम सुहावना 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों की समीक्षा की 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshसगन लाल का सफल उपचार: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 8 अक्टूबर को डिस्चार्ज 9 घंटे पहले
SportsChelsea के ट्रेंट एलेक्जेंडर-आर्नोल्ड पर दांव, अन्य क्लबों की रुचि 17 घंटे पहले
Health & FitnessSilicon Practice के पतन से सैकड़ों GP प्रैक्टिस की वेबसाइटें बंद 18 घंटे पहले
TechnologyReddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजना 20 घंटे पहले
TechnologyOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगा 20 घंटे पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 1 दिन पहले
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 1 दिन पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 1 दिन पहले
