देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

कोरोना की वजह से हर महीने खाते में पैसे भेजेगी सरकार, शुरू कर सकती है नई स्कीम

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के बीच यूनिवर्सल बेसिक इनकम (UBI) स्कीम जैसी कोई शुरू करने की मांग उठी है. कोरोना वायरस के संक्रमण से ज्यादातर ऑफिस बंद हो गए हैं.

Abhishek Raghuvanshi19 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के बीच यूनिवर्सल बेसिक इनकम (UBI) स्कीम जैसी कोई शुरू करने की मांग उठी है. कोरोना वायरस के संक्रमण से ज्यादातर ऑफिस बंद हो गए हैं. कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी जा रही है. ऐसे में आर्थिक मंदी की आशंका भी जताई जा रही है. लोगों को नौकरी खोने का भी डर भी सता रहा है. इस स्थिति में अर्थशास्त्रियों ने यूनिवर्सल बेसिक इनकम स्कीम या फ्री कैश गीवअवेस शुरू करने वकालत की है.

कई अर्थशास्त्रियों का मानना है कि सरकार इस समय UBI से लाखों कर्मचारियों की मदद कर सकती है, जो कोरोना की वजह से बिना तनख्वाह के होम आइसोलेशन में रहने को मजबूर हैं. ऐसे लोगों के लिए UBI एक बड़ा सहारा हो सकती है.

इंडिगो सभी कर्मचारियों की सैलरी में करेगी कटौती
कोरोना के कहर से एविएशन सेक्टर पर बड़ा असर पड़ा है. बजट एयलाइन इंडिगो (IndiGo) ने अपने सभी कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की घोषणा की है. इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) रोनोजॉय दत्ता ने सभी कर्मचारियों के वेतन में कटौती की घोषणा की है. वह खुद 25 फीसदी कम वेतन लेंगे. कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट्स और इससे ऊपर के कर्मचारियों की सैलरी में 20 फीसदी की कटौती होगी, जबकि वाइस प्रेसिडेंट्स और कॉकपिट क्रू की सैलरी 15 फीसदी कटेगी.ये भी पढ़ें: कोरोना का कहर! इंडिगो सभी कर्मचारियों की सैलरी में करेगी कटौती, Air India भी उठाएगी कदम

वित्तीय संकट से जूझ सरकारी एयरलाइन एअर इंडिया (Air India) भी कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते अपने कर्मचारियों की सैलरी में 5 फीसदी की कटौती कर सकती है. सूत्रों ने कहा कि एअर इंडिया ने अपने सभी इंटरनेशनल ऑपरेशन बंद कर दिए है. सैलरी में कटौती सभी कर्मचारियों की होगी.

क्या UBI स्कीम शुरू करने का है सही समय?
कोरोना वायरस की वजह से काम बंद होने या लॉक डाउन होने की स्थिति में सबसे ज्यादा मार दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ेगी. वहीं आर्थिक मंदी में नौकरी जाने वालों लोगों पर भी इसकी मार पड़ेगी. ऐसे में सरकार की तरफ आर्थिक मदद मिलती है तो उन्हें काफी राहत मिलेगी. आइए जानते हैं क्या है यूनिवर्सल बेसिक इनकम स्कीम.

क्या है यूनिवर्सल बेसिक इनकम स्कीम?
समाज के हर सदस्य को जीवन-यापन के लिए न्यूनतम आय का प्रावधान होना चाहिए. यूनिवर्सल बेसिक इनकम का मतलब है सरकार की तरफ से देश के हर नागरिक को एक न्यूनतम मासिक आय देना. यूनिवर्सल बेसिक इनकम स्कीम का कॉन्सेप्ट लंदन यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर गाय स्टैंडिंग ने दिया था, जबकि कुछ खास तबकों के लागू की जाने वाली इस स्कीम को पार्शल बेसिक इनकम कहते हैं. इसे साल 1967 में मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने गारंटीड इनकम का आइडिया दिया था, जिससे कि आय की असमानता कम हो सके.

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस के लिए देश का पहला इंश्योरेंस प्लान लॉन्च, 499 रुपये में मिलेगा पूरा इलाज

विश्व के कई देश अलग-अलग स्तर पर अपने नागरिकों को ये सुविधा दे रहे हैं. इनमें साइप्रस, फ्रांस, अमेरिका के कई राज्य, ब्राजील, कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, आयरलैंड, लग्जमबर्ग जैसे देश शामिल हैं.

UBI स्कीम के लिए क्या होगा आधार?
अगर यूनिवर्सल बेसिक स्कीम लागू होती है तो यह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) का रूप ले सकती है. बता दें कि पीएम किसान योजना में किसानों को बिना शर्त उनके खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं.

कैसे लागू हो ये स्कीम?
यूनिवर्सल बेसिक इनकम किस तरीके से लागू होगी? इसके तहत कितने रुपये मिलेंगे, फिलहाल इसपर कुछ भी तय नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: कोरोना का कहर! देश के 5 लाख रेस्टोरेंट 31 मार्च तक रहेंगे बंद

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
भौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगाMadhyaPradeshभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगा 2 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की 2 घंटे पहलेएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्डMadhyaPradeshएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्ड 2 घंटे पहलेTCL का QM8L QLED टीवी 65 इंच पर $1,197.99 में उपलब्धLifestyleTCL का QM8L QLED टीवी 65 इंच पर $1,197.99 में उपलब्ध 7 घंटे पहलेइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दियाDelhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 7 घंटे पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 7 घंटे पहलेवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगाDelhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 7 घंटे पहलेहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयनLifestyleहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयन 7 घंटे पहले
सारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिएMadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 8 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 8 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दियाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 8 घंटे पहलेमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 8 घंटे पहलेकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोधMadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 8 घंटे पहलेचक्रवात अरनब के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौसम सुहावनाMadhyaPradeshचक्रवात अरनब के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौसम सुहावना 8 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों की समीक्षा कीMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों की समीक्षा की 8 घंटे पहलेसगन लाल का सफल उपचार: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 8 अक्टूबर को डिस्चार्जMadhyaPradeshसगन लाल का सफल उपचार: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 8 अक्टूबर को डिस्चार्ज 8 घंटे पहले
Chelsea के ट्रेंट एलेक्जेंडर-आर्नोल्ड पर दांव, अन्य क्लबों की रुचिSportsChelsea के ट्रेंट एलेक्जेंडर-आर्नोल्ड पर दांव, अन्य क्लबों की रुचि 17 घंटे पहलेSilicon Practice के पतन से सैकड़ों GP प्रैक्टिस की वेबसाइटें बंदHealth & FitnessSilicon Practice के पतन से सैकड़ों GP प्रैक्टिस की वेबसाइटें बंद 17 घंटे पहलेReddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजनाTechnologyReddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजना 19 घंटे पहलेOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगाTechnologyOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगा 19 घंटे पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 1 दिन पहलेAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 1 दिन पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 1 दिन पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 1 दिन पहले
↑