इन्दौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी करने वाले दो लोगो को पकड़ने में सफलता हासील की है पकड़े गए दोनों तस्करों से पुलिस ने 14 दुर्लभ कछुए जब्त कर वन विभाग को सौप दिए है
दरसअल इन्दौर क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में वन्य प्राणियों की तस्करी करने वाले तस्कर कछुओ को लेकर विजयनगर क्षेत्र में घूम रहे हैं। उक्त सूचना की तस्दीक करते हुए क्राइम ब्रांच और वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ कर पता पूछने पर अपना नाम .धनंजय नगरकर और वरुण होना बताया। *आरोपियो की तलाशी लेने पर उनके पास से 14 कछुए मिले जिनकी अंतराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए कीमत बताई जा रही है ।पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि कई लोग तांत्रिक क्रिया करने के लिए उल्लू व कछुए की मुंह मांगी कीमत पर खरीदते है इसलिए अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से ऊंचे दामों पर वन्य जीवों की तस्करी करना स्वीकार किया वही पुलिस ने आगे की कार्यवाही के लिए दोनों आरोपी धनंजय नगरकर और वरुण को वन्य जीव सहित कई धाराओं में मामला दर्ज वन विभाग को सौप दिया है
