इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में सितंबर माह में एक मजदूर की छत से गिरने से मौत हो गई थी पुलिस ने पूरे मामले में मर्ग भी कायम किया था जांच के बाद पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है।
मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां दीपक नामक मजदूर की सितंबर माह में काम करने के दौरान छत से गिरने से मौत हो गई थी पूरे मामले को पुलिस ने जांच में लिया था जांच में यह बात सामने आई मकान मालिक दिनेश गोयल द्वारा मकान निर्माण के दौरान किसी तरह के सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए थे जिसके चलते मजदूर की छत से गिरने से मौत हुई पूरे मामले में पुलिस ने दिनेश के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया है जिसकी तलाश की जा रही है।
