व्यापारी पिता पुत्र को नकली पिस्टल अड़ा कर लूट का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपी ने खिलौने की बंदूक से व्यापारी को डरा कर लूट का प्रयास किया था अब पुलिस आरोपी से अन्य मामलों पुछताछ करेगी।
दरअसल इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के सियागंज में ड्राई फूड व्यापारी पिता ओर पुत्र जब दुकान बंद कर घर जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने आकर पिस्टल की नोक पर लूट की घटना का प्रयास किया था जहां व्यापारी की सूझबूझ के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया था घटना में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इमरान नामक बदमाश को पकड़ा है जहां आरोपियों नकली पिस्टल से वारदात को अंजाम देना प्रयास किया था फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
