इंदौर-खलघाट के बीच एक साल में 536 एक्सीडेंट, जान बचाने के लिए दो एंबुलेंस :
इंदौर के 100 किलोमीटर के दायरे में एनएचएआइ की छह एंबुलेंस, इंदौर से खलघाट के बीच 77 किलोमीटर का राष्ट्रीय राजमार्ग है। इस मार्ग पर वाहनों की दुर्घटना की घटना तेजी से बढ़ी है।
इंदौर के 100 किलोमीटर के दायरे में एनएचएआइ की छह एंबुलेंस, इंदौर से खलघाट के बीच 77 किलोमीटर का राष्ट्रीय राजमार्ग है। इस मार्ग पर वाहनों की दुर्घटना की घटना तेजी से बढ़ी है।इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक रहता है। इंदौर से खलघाट के बीच 77 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्से में विगत एक साल में 536 सड़क दुघर्टनाएं हुई। इस आंकड़े से स्पष्ट है कि इस मार्ग पर हर दिन एक-दो हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद इस मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त लोगों की जान बचाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पास मात्र दो एंबुलेंस हैं। 493 मामलों में एनएचएआइ की एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया गया। यह सिर्फ एक उदाहरण है।
इंदौर से खलघाट के बीच 77 किलोमीटर का राष्ट्रीय राजमार्ग है। इस मार्ग पर वाहनों की दुर्घटना की घटना तेजी से बढ़ी है। एनएचएआइ के पास दर्ज आंकड़ों के मुताबिक नवंबर 2021 से अक्टबूर 2022 तक 536 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें से 493 केस में एनएचएआइ की एंबुलेंस घायलों की मदद के लिए पहुंची। इंदौर-ब्यावरा मार्ग पर देवास से ब्यावरा के बीच 144 किलोमीटर में एनएचएआइ की तीन एंबुलेंस हैं। यहां नवंबर 2021 से अक्टूबर 2022 के बीच 220 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें से 142 केस में एनएचएआइ की एंबुलेंस मदद के लिए पहुंची।
टोल प्लाजा और थानों में तैनात रहती हैं एंबुलेंस
इंदौर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रमुख सड़कों पर दुर्घटना के दौरान घायलों को तत्काल उपचार व मदद पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पास इंदौर से 100 किलोमीटर के दायरे में घायलों की मदद के लिए छह एंबुलेंस तैनात की गई है, जो टोल प्लाजा पर तैनात रहती हैं। इंदौर-खंडवा रोड पर निर्माण कार्य जारी होने के कारण सिमरोल व अन्य थानों पर एंबुलेंस तैनात की गई है। मप्र शासन ने हाईवे पर दुर्घटना के दौरान मदद के लिए 108 एंबुलेंस भी तैनात की है। हकीकत यह है एंबुलेंस भले ही तैनात कर दी गई हो, लेकिन कई बार ये समय पर नहीं पहुंच पाती हैं।
एक घंटे के अंदर इलाज मिल जाए तो बच सकती है जान – चिकित्सकों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद आधे से एक घंटे का गोल्डन अवर होता है। इस दौरान घायल को उपचार मिल जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। ऐसे में हाईवे और प्रमुख मार्गों पर एंबुलेंस व चिकित्सकीय सेवाओं को बढ़ाने की जरूरत है। एनएचएआइ के पास उपलब्ध एंबुलेंस में भी स्ट्रेचर व बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं ही होती हैं। इनमें पैरामेडिकल स्टाफ भी होता है।
एनएचएआइ की एंबुलेंस –
इंदौर-देवास ब्यावरा मार्ग – रोजवास टोलप्लाजा, मांगलिया टोल प्लाजा पर दो एंबुलेंस
इंदौर-खलघाट मार्ग – खलघाट और सोनवाय टोल प्लाजा पर दो एंबुलेंस
इंदौर-गुजरात मार्ग – मेथवाड़ा टोल प्लाजा पर एक एंबुलेंस
इंदौर-खंडवा मार्ग – सिमरोल थाना पर एक एंबुलेंस

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले