इंदौर में सघन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में धुत वाहन चला रहा सांसद प्रतिनिधि पुलिस के हत्थे चढ़ा जहा स्कोर्पियो गाड़ी में सुपर मास्टर नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था पुलिस को देखते ही नंबर प्लेट बन जाती थी नम्बर लिखी हुई प्लेट सांसद प्रतिनिधि की प्लेट शहर में प्रभाव और टोल के पैसे बचाने के लिए लगा रखी थी स्मार्ट मास्टर नंबर प्लेट।
दरअसल इन्दौर शहर में नाइट कल्चर को लेकर पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है जहां देर रात होने वाले संदिग्ध और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ और शराब और अन्य नशा कर के वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही को लेकर सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाए जा रहा है वही छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस ने मधुमिलन चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका गया जहां पुलिस को देखते ही नंबर प्लेट सांसद प्रतिनिधि में बदल गई स्मार्ट मास्टर नंबर प्लेट को जैसे ही चंद मिनटों में पलटा जाता है गाड़ी के नंबर और सांसद प्रतिनिधि लिखा हुआ नजर आता है और इस पर प्रभाव और टोल टेक्स बचाने को लेकर युवक द्वारा स्मार्ट मास्टर नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जा रहा था पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत चलानी कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर लिया है…
