प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज इंदौर पहुंचे और उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का बखूबी जवाब भी दिया
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज इंदौर पहुंचे और उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर भी निशाना साधा, दिग्विजय सिंह ने कहां 5 साल राष्ट्रपति रहते हुए उन्होंने दलित समाज के लिए कोई भी कार्य नहीं किए हैं जबकि वह स्वयं दलित समाज से आते है वही दिग्विजय सिंह ने बीजेपी निशाना साधते हुए कहा कि भा जा पा खरीद फरोख्त की राजनीति करती है किसका उदाहरण है मध्य प्रदेश की वर्तमान सरकार है
दिग्विजय सिंह ने कहा की भाजपा ने जो लूट से धन एकत्रित किया, उसे प्रदेश में तोल मोल की राजनीति मैं इस्तेमाल कर रहे है.. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस से जो विधायक बिकाऊ बिकाऊ थे वह अब जा चुके हैं, और टिकाऊ कांग्रेस में अभी भी मौजूद है.. वहीं केजरीवाल और ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी गुजरात चुनाव मैं बीजेपी सरकार लोगों को भ्रमित कर रही है दिग्विजय सिंह कहा की केजरीवाल और ओवैसी बीजेपी टीम बी के सदस्य है
उन्होंने संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि संघ और ओवैसी एक ही सिक्के के दो पहलू है
दिग्विजय सिंह राहुल गांधी की यात्रा को लेकर बोले , कहा राहुल गांधी की यात्रा का ही असर है जो संघ के लोगों ने मस्जिद और मदरसा जाना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश में नया राजनीतिक इतिहास रचेगी

