इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में फिर प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है जहां पर राजकुमार जैन द्वारा कुछ वर्षों पहले कॉलोनी काटी गई थी जिसमें ग्राहकों को लुभावने वादे कर कम दामों में प्लॉट बेचे थे और सभी से रुपए वसूल कर ना तो राजकुमार जैन और उसके साथियों द्वारा ना तो प्लॉटों की रजिस्ट्री करवाई गई ना ही ग्राहकों को प्लाट पर कब्जा दिया इसकी शिकायत ग्राहकों द्वारा कई बार की गई थी जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर राजकुमार जैन व उसके साथियों पर मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
