इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में लगातार हफ्ता वसूली के मामले सामने आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला 2 दिन पूर्व सामने आया था जहां फरियादी को बदमाशों द्वारा दुकान में घुसकर हफ्ता वसूली के लिए धमकाया जा रहा था नहीं देने पर वहां चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था और मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां जानकीलाल नामक व्यक्ति अपनी दुकान संचालित करते हैं जहां बदमाशों ने दुकान में घुसकर उनसे हफ्ता वसूली की मांग की और कहा कि अगर दुकान संचालित करना हो तो हमें हफ्ता देना पड़ेगा जब जानकीलाल द्वारा मना किया गया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी बीच बचाव में आए जानकीलाल के बेटे को बदमाशों के एक नाबालिग साथी ने चाकू मारकर घायल कर दिया और वहां से भाग निकले पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
