दिल्ली में मेट्रो स्टेशन-ट्रेन हो रहे सैनिटाइज, पुलिस ने आम लोगों की ये अपील
दिल्ली में कोरोना से बचाव के लिए मेट्रो कोच को सैनिटाइज किया जा रहा है. (फाइल फोटो: ANI) Corona Alert: दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए तैयारियां चल रही है.
दिल्ली में कोरोना से बचाव के लिए मेट्रो कोच को सैनिटाइज किया जा रहा है. (फाइल फोटो: ANI)
Corona Alert: दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए तैयारियां चल रही है. इसके अलावा सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाने की भी अपील की गई है.
दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से की अपील
दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए अपील भी की है. पुलिस ने आम लोगों से से अपील की है कि विरोध, धरना, रैली, मनोरंजन या किसी अन्य उद्देश्य के 31 मार्च, 2020 तक किसी भी स्थान पर इकट्ठा नहीं हो.
Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) is undertaking sanitization of metro trains and stations as a precautionary measure to contain the spread of #Coronavirus. pic.twitter.com/V42knX3XwA
— ANI (@ANI) March 17, 2020
ऑफिस आने वालों की हो रही थर्मल स्कैनिंग
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस के कार्यालय में आने वाले विजिटर और पुलिसकर्मियों की थर्मल स्कैनिंग शुरू कर दी है. मंगलवार से इसकी शुरुआत की गई है. दिल्ली पुलिस यहां आने वाले लोगों को हैंड सैनिटाइजर दे रही है. दिल्ली पुलिस ने अपने सारे अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को हैंड सैनेटाइजर और फेस मास्क का प्रयोग करने को कहा है.
एक साथ इकट्ठा नहीं होने का नियम सब पर लागू
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने साफ कर दिया था कि 50 लोगों से ज्यादा लोगों को एक साथ इकट्ठा होने की इजाजत नहीं मिलेगी, चाहे वो प्रदर्शन हो या कुछ और. जब मीडिया ने सीएम केजरीवाल से शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों को लेकर सवाल पूछा तो उस पर उन्होंने कहा कि यह नियम सभी पर लागू होगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए जिले के डीएम के पास इससे संबंधित कार्रवाई करने का अधिकार है.
31 मार्च तक बंद रहेंगे दिल्ली के जिम, क्लब और स्पा
दिल्ली सरकार ने यहां के सारे जिम, नाइट क्लब और स्पा को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से 31 मार्च तक होने वाले शादी समारोहों को टालने की और डेट बढ़ाने की अपील भी की.
ये भी पढ़ें:
IB अधिकारी अंकित शर्मा का हत्यारोपी सलमान 27 मार्च तक न्यायिक हिरासत में
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 17, 2020, 11:46 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 2 घंटे पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 2 घंटे पहले
Lifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 2 घंटे पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 5 घंटे पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 7 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 7 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 9 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 9 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 10 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 11 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 1 दिन पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 दिन पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 दिन पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 1 दिन पहले