देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 4 बार पढ़ी गई

भारत में बहुत खतरनाक प्रक्रिया चल रही है, संस्थाएं खतरे में हैं: हामिद अंसारी

हामिद अंसारी ने कही ये बात. अंसारी ने कहा कि लोग मुश्किल समय में जी रहे हैं और प्रतिक्रिया करना जरूरी है क्योंकि यदि यह जारी रहा तो बहुत देर हो जाएगी. नई दिल्ली.

Abhishek Raghuvanshi17 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
भारत में बहुत खतरनाक प्रक्रिया चल रही है, संस्थाएं बहुत खतरे में हैं: पूर्व उप राष्‍ट्रपति अंसारी

हामिद अंसारी ने कही ये बात.

अंसारी ने कहा कि लोग मुश्किल समय में जी रहे हैं और प्रतिक्रिया करना जरूरी है क्योंकि यदि यह जारी रहा तो बहुत देर हो जाएगी.

नई दिल्ली. पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी (Hamid ansari) ने मंगलवार को कहा कि भारत में एक बहुत खतरनाक प्रक्रिया चल रही है और देश की संस्थाएं बड़े खतरे में हैं तथा जिन सिद्धांतों पर संविधान की प्रस्तावना तैयार की गई उसकी अवहेलना की जा रही है.

अंसारी ने कहा कि लोग ‘‘मुश्किल समय’’ में जी रहे हैं और प्रतिक्रिया करना जरूरी है क्योंकि यदि यह जारी रहा तो ‘‘बहुत देर हो जाएगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम बहुत मुश्किल समय में जी रहे हैं. मुझे इसके विस्तार में जाने की जरूरत नहीं है लेकिन सच्चाई यह है कि भारत के गणतंत्र की संस्थाएं बहुत खतरे में हैं.’’ उन्होंने कहा कि जिन सिद्धांतों पर संविधान की प्रस्तावना तैयार की गई उसकी अवहेलना की जा रही है.

उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रक्रिया में काफी कुतर्क शामिल है इसलिए अधिकतर नागरिकों द्वारा इसे समझ पाना आसान नहीं है. हालांकि सच्चाई यह है कि बहुत खतरनाक प्रक्रिया चल रही है. यह हमारे लिए, देश के नागरिकों के लिए खतरनाक है.’’

उन्होंने यह टिप्पणी भालचंद्र मुंगेकर की पुस्तक ‘माई एनकाउंटर्स इन पार्लियामेंट’ के विमोचन के मौके पर कही. इस मौके पर राकांपा प्रमुख शरद पवार, भाकपा महासचिव डी राजा और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी भी उपस्थित थे. अंसारी ने कहा कि विदेश में देश के मित्र देश स्थिति को खतरे की स्थिति के तौर पर देख रहे हैं जबकि ‘‘देश के दुश्मन खुश हैं.’’उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए कुछ ऐसा है जिस पर गौर किया जाना चाहिए, मैं डा. मुंगेकर के शब्दों को जगाने वाला और यह याद दिलाने वाला मानता हूं कि हमें भ्रमित किया जा रहा है और यदि हम इस प्रक्रिया को जारी रहने देंगे तो जगने में बहुत देर हो जाएगी.’’

यह भी पढ़ें: चीन ने बताया- कोरोना वायरस रोगियों के इलाज में प्रभावी है ये दवाई

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 17, 2020, 11:50 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 1 घंटा पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 1 घंटा पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 1 घंटा पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 1 घंटा पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 1 घंटा पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 1 घंटा पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 2 घंटे पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 2 घंटे पहले
NHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 4 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 6 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 7 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 8 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 9 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 10 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 10 घंटे पहलेCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टरSportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 11 घंटे पहले
↑