ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत BJP के दोनों उम्मीदवारों के नामांकन मंजूर
मंजूर हुआ सिंधिया का नामांकन, दिग्विजय ने जताई थी आपत्ति राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और सुमेर सिंह सोलंकी के नामांकन मंजूर हो गए हैं.
मंजूर हुआ सिंधिया का नामांकन, दिग्विजय ने जताई थी आपत्ति
राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और सुमेर सिंह सोलंकी के नामांकन मंजूर हो गए हैं. दिग्विजय सिंह ने इन दोनों को नामांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी.
भोपाल. प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच में राज्यसभा (RajyaSabha) की 3 सीटों को लेकर जारी घमासान में आज बीजेपी के 2 उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को बड़ी राहत मिली है. दोनों ही उम्मीदवारों के नॉमिनेशन को मंजूर कर लिया गया है. दरअसल सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी के नॉमिनेशन पर कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने आपत्ति जताई थी.दिग्विजय सिंह ने दर्ज कराई थी आपत्ति
दिग्विजय सिंह की आपत्ति इस बात को लेकर थी कि सिंधिया के नॉमिनेशन में हाल ही में दर्ज हुई ईओडब्ल्यू की एफआईआर का जिक्र नहीं किया गया था. दिग्विजय सिंह का आरोप था कि सिंधिया के नॉमिनेशन में कई तरह की जानकारियों को छुपाया गया है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के उम्मीदवार सुमेर सिंह सोलंकी के नॉमिनेशन को लेकर भी दिग्विजय सिंह ने आपत्ति दर्ज की थी. दिग्विजय सिंह के मुताबिक 13 मार्च को दाखिल नॉमिनेशन के समय सुमेर सिंह सोलंकी सरकारी सेवा में थे, जबकि उनका इस्तीफा 14 मार्च को स्वीकार हुआ है, ऐसे में उनका नॉमिनेशन निरस्त किया जाए.विधानसभा सचिव ने सुनाया फैसलाइस पूरे मामले को लेकर विधानसभा के सचिव और रिटर्निंग ऑफिसर एपी सिंह ने आज विधानसभा में सुनवाई की. इस सुनवाई में बीजेपी के वकील पुष्पेंद्र कौरव और कांग्रेस के वकील जेपी धनोपिया ने बहस में हिस्सा लिया. इसके बाद शाम को रिटर्निंग ऑफिसर ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस की आपत्ति को खारिज करते हुए सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी के नॉमिनेशन को मंजूर कर लिया. इस तरीके से आज राज्यसभा में 5 उम्मीदवारों कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, फूल सिंह बरैया और बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी समेत रंजना बघेल का नॉमिनेशन मंजूर हो चुका है.26 मार्च को होंगे राज्यसभा के चुनाव
राज्यसभा के लिए दाखिल नॉमिनेशन में 18 मार्च को नाम वापस लेने का दिन है और इसके बाद तय हो जाएगा कि राज्यसभा की 3 सीटों के लिए कितने उम्मीदवार मैदान में रहेंगे. राज्यसभा का चुनाव 26 मार्च को होना है और उसी दिन शाम को नतीजे घोषित किए जाएंगे. प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच चल रही खींचतान के बीच में सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी का नॉमिनेशन मंजूर होने पर बीजेपी ने राहत की सांस ली है.ये भी पढ़ें – MP: स्पीकर ने राज्यपाल को लिखा पत्र, 16 लापता विधायकों की वापसी सुनिश्चित कराने का किया आग्रहइंदौर में यहां होगी कोरोना की जांच, 56 दुकान और सराफा बाजार पर हुआ ये बड़ा फैसला
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 17, 2020, 11:46 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 55 मिनट पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 56 मिनट पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 57 मिनट पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 59 मिनट पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 1 घंटा पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 1 घंटा पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 2 दिन पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 5 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 6 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 9 दिन पहले