देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 10 बार पढ़ी गई

कोरोना वायरस: सीटें खाली रहने के कारण रेलवे ने रद्द कीं 85 ट्रेनें

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) फैलने के खतरे को देखते हुए और यात्रियों की बहुत कम संख्या के कारण रेलवे ने एहतियात के तौर पर 85 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Abhishek Raghuvanshi17 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) फैलने के खतरे को देखते हुए और यात्रियों की बहुत कम संख्या के कारण रेलवे ने एहतियात के तौर पर 85 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. रेलवे ने मंडल रेल अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर यह भी कहा है कि भारतीय रेल में किसी भी ऐसे कैटरिंग कर्मचारी को खान पान की सेवा में नियुक्त न किया जाए जिसे सर्दी जुकाम या साँस लेने में तकलीफ हो.

रेलवे ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और सीटें खाली रहने के कारण 85 ट्रेनें मंगलवार रद्द कर दीं. अधिकारियों ने मंगलवार जोनल रेलवे के कैटरिंग स्टाफ के संबंध में दिशा निर्देश भी जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि बुखार, खांसी, नाक बहने या सांस लेने में कठिनाई होने वाले किसी भी कर्मचारी को भारतीय रेलवे में खान-पान का जिम्मा देखने के लिए तैनात नहीं किया जाना चाहिए.

अधिकारियों के अनुसार मध्य रेलवे ने 23, दक्षिण मध्य रेलवे ने 29, पश्चिम रेलवे ने दस, दक्षिण पूर्वी रेलवे ने नौ और उत्तर रेलवे ने पांच ट्रेन रद्द की हैं. रद्द की गई ट्रेनों की सूची में लंबी दूरी की कुछ लोकप्रिय ट्रेन भी हैं. दिशा निर्देशों में कैटरिंग सेवा प्रदान करने वाले कर्मचारियों को व्यक्तिगत तौर पर साफ सफाई रखने को कहा गया है.

सभी कैटरिंग कर्मचारियों को मास्क और दस्ताने पहनकर सेवा देने को कहा गया है. कैटरिंग कर्मचारियों को लगातार हाथ धोने का भी निर्देश दिया गया है.मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में अब प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने के लिए 50 रुपये खर्च करने होंगे. पश्चिम रेलवे ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए भीड़ कम करने के इरादे से ये दाम बढ़ा दिए हैं. पश्चिम रेलवे डिवीजन में कुल 758 स्टेशन हैं, जिसमें से 450 मेजर स्टेशन हैं. इनमें से करीब 250 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाये गए हैं.

ये हैं प्रमुख ट्रेनें:

11007 मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस 19.3.2020 से 31.3.2020 तक11008 पुणे-मुंबई डेक्कन एक्सप्रेस 18.3.2020 से 30.3.2020 तक
11201 एलटीटी-अजनी एक्सप्रेस 23.3.2020 से 30.3.2020 तक

11202 अजनी-एलटीटी एक्सप्रेस 20.3.2020 से 27.3.2020 तक11205 एलटीटी-निजामाबाद एक्सप्रेस 21.3.2020 से 28.3.2020 तक
11206 निजामाबाद-एलटीटी एक्सप्रेस 22.3.2020 से 29.3.2020 तक
22135/22136 नागपुर-रीवा एक्सप्रेस 25.3.2020 तक
11401 मुंबई-नागपुर नंदीग्राम एक्सप्रेस 23.3.2020 से 1.4.2020 तक
11402 नागपुर-मुंबई नंदीग्राम एक्सप्रेस 22.3.2020 से 31.3.2020 तक
11417 पुणे-नागपुर एक्सप्रेस 26.3.2020 से 2.4.2020 तक
11418 नागपुर-पुणे एक्सप्रेस 20.3.2020 से 27.3.2020
22139 पुणे-अजनी एक्सप्रेस 21.3.2020 से 28.3.2020 तक
22140 अजनी-पुणे एक्सप्रेस 22.3.2020 से 29.3.2020 तक
12117/12118 एलटीटी-मनमाड एक्सप्रेस 18.3.2020 से 31.3.2020 तक
12125 मुंबई-पुणे प्रगति एक्सप्रेस 18.3.2020 से 31.3.2020 तक
12126 पुणे-मुंबई प्रगति एक्सप्रेस 19.3.2020 से 1.4.2020 तक
22111 भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस 18.3.2020 से 29.3.2020 तक
22112 नागपुर-भुसावल एक्सप्रेस 19.3.2020 से 30.3.2020 तक
11307/11308 कालाबुरागी-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 18.3.2020 से 31.3.2020 तक
12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस 24.3.2020 और 31.3.2020 को
12261 मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 25.3.2020 और 1.4.2020 को
22221 20, 23, 27 और 30.3.2020 को CSMT-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस
22222 निजामुद्दीन-सीएसएमटी राजधानी एक्सप्रेस 21, 24, 26 और 31.3.2020 तक

यह भी पढें: UP: योगी सरकार देहाड़ी मजदूरों के खाते में डायरेक्ट भेजेगी पैसे, ये है वजह

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 19 मिनट पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 37 मिनट पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 38 मिनट पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 39 मिनट पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 40 मिनट पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 41 मिनट पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 44 मिनट पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 45 मिनट पहले
↑