गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही
76 सिलेंडर और 3 लोडिंग वाहन किये जप्तआरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं चोर बाजारी अधिनियम अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कलेक्टर श्री मनीष सिंह के आदेश पर तथा अपर कलेक्टर खाद्य श्री अभय बेडेकर के निर्देशानुसार चलाये जा रहे माफिया अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
- 76 सिलेंडर और 3 लोडिंग वाहन किये जप्त
- आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं चोर बाजारी अधिनियम अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध
कलेक्टर श्री मनीष सिंह के आदेश पर तथा अपर कलेक्टर खाद्य श्री अभय बेडेकर के निर्देशानुसार चलाये जा रहे माफिया अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिला आपूर्ति नियंत्रक के निर्देशन में टीम द्वारा न्यू इन्द्रा एकता नगर मूसाखेड़ी में जांच की गयी। मौके पर योगेन्द्र सिंह पिता गिरधारी लाल सिंह चौहान द्वारा विभिन्न कंपनियों के गैस सिलेंडर की भारी मात्रा में अवैध गोदाम बनाकर भंडारण, क्रय-विक्रय रिहायसी इलाके में किया जा रहा था।
जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारु ने बताया कि मौके पर अवैध गोदाम में विभिन्न कंपनियों के 18 भरे हुए, 1 खाली सिलेंडर गोदाम के अंदर एवं गोदाम के बाहर एक वाहन में 4 भरे, 16 खाली सिलेंडर तथा एक अन्य वाहन में 7 खाली सिलेंडर पाये गये। इसके अलावा योगेन्द्र सिंह को अवैध रूप से विक्रय करने हेतु लाये गये मंगल श्री गैस एजेंसी के वाहन में 3 भरे तथा 27 खाली सिलेंडर पाये गये। उक्त सिलेंडर हॉकर कृष्णा वेलिम पिता धुलजी वेलिम द्वारा बिना बिल वाउचर के अवैध बिक्री हेतु योगेन्द्र सिंह चौहान को देने हेतु लाये गये थे। टीम द्वारा सिलेंडर जप्त कर कार्यवाही की गयी।
मूसाखेडी में योगेन्द्र सिंह चौहान द्वारा रिहायसी इलाके में भारी मात्रा में भरे हुए सिलेंडर रखना, जो कि आम जन की सुरक्षा की दृष्टि से भी घातक है एवं उनका क्रय-विक्रय, कालाबाजारी करना पाये जाने तथा मौके पर मंगल श्री गैस एजेंसी के हॉकर द्वारा अनाधिकृत व्यक्ति को सिलेंडर प्रदाय करने एवं मंगल श्री गैस एजेंसी द्वारा अनाधिकृत व्यक्ति को कालाबाजारी से सिलेंडर उपलब्ध कराने पर कुल 25 भरे, 51 खाली सिलेंडर एवं 3 लोडिंग वाहनों को जप्त कर उपरोक्त तीनों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया एवं प्रकरण में एफ.आई.आर और सिलेंडर की कालाबाजारी पर चोर बाजारी अधिनियम अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारु, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री आईपीएस सेंगर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री अविनाश जैन, अंकुर गुप्ता, राहुल शर्मा, सुश्री सोनी दिनकर द्वारा प्रकरण में तत्काल कार्यवाही की गयी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले